ताजमहल परिसर में युवक ने की गंगाजल छिड़कने की हरकत, वीडियो वायरल – सुरक्षा व्यवस्था पर उठे सवाल

- Advertisement -
Swadesh NewsAd image

रिपोर्टरः फरहान खान

आगरा – विश्व प्रसिद्ध ऐतिहासिक स्मारक ताजमहल को लेकर एक विवादित वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। इस वीडियो में एक युवक ताजमहल के बगीचों से लेकर मुख्य गुंबद तक और मुग़ल बादशाह शाहजहां की कब्र पर बोतल से पानी छिड़कता हुआ नजर आ रहा है। दावा किया जा रहा है कि वह बोतल में गंगाजल लेकर आया था।

वीडियो में युवक खुलेआम ताजमहल परिसर में घूमते हुए कथित तौर पर धार्मिक उद्देश्य से गंगाजल छिड़कता दिख रहा है। इतना ही नहीं, वीडियो के दौरान वह आसपास की अल्पसंख्यक बस्तियों को हटाने की बातें करता सुनाई दे रहा है, जिससे माहौल और ज्यादा संवेदनशील हो गया है।

बताया जा रहा है कि यह युवक करणी सेना के एक कार्यक्रम में हिस्सा लेने आगरा आया था। कार्यक्रम के बाद उसने ताजमहल का रुख किया और सुरक्षा व्यवस्था को नजरअंदाज करते हुए इस हरकत को अंजाम दे डाला।

वीडियो को युवक ने खुद ही अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर पोस्ट किया, जो कुछ ही घंटों में वायरल हो गया। वीडियो सामने आने के बाद स्थानीय प्रशासन और सुरक्षा एजेंसियों में हड़कंप मच गया है।

इतिहासिक धरोहर ताजमहल में ऐसी घटना न केवल सांप्रदायिक सौहार्द को प्रभावित करने वाली है, बल्कि पुरातत्व सर्वेक्षण विभाग (ASI) की सुरक्षा व्यवस्था पर भी गंभीर सवाल खड़े करती है।

फिलहाल प्रशासन इस मामले की जांच में जुटा है और युवक की पहचान कर उस पर कानूनी कार्रवाई की तैयारी की जा रही है।

मुंबई में बम धमकी की अफवाह: आरोपी सूरज जाधव गिरफ्तार, जानिए पूरा मामला…यह भी पढ़े

Maharajganj के नौतनवा में गैस के लिए मची मारामारी, हाईवे पर लगी लंबी कतार

Report by: Rajesh Jaiswal Maharajganj: महाराजगंज जिले के नौतनवा में गैस उपभोक्ताओं

Rohtas के नोखा में वृद्ध का शव बरामद, पीट-पीटकर हत्या की आशंका

Report by:Avinash Srivastwa Rohtas: रोहतास जिले के नोखा थाना क्षेत्र में गुरुवार

Khatushyamji में फाल्गुनी लक्खी मेला सकुशल संपन्न, प्रशासन ने निकाली निशान पदयात्रा

Report by: Suman Khatushyamji: विश्व प्रसिद्ध खाटूश्यामजी फाल्गुनी लक्खी मेला इस वर्ष

Haridwar में पुलिस की बड़ी कार्रवाई, गौकशी रोककर 2 गोवंश बरामद

Haridwar: हरिद्वार के बहादराबाद थाना क्षेत्र में पुलिस ने रातोंरात बड़ी सफलता

Oscar Awards: रॉबर्ट डाउनी जूनियर के साथ प्रियंका चोपड़ा तैयार, ऑस्कर अवॉर्ड्स में करेंगी स्टेज शेयर

Oscar Awards: अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा जोनास को 98वें अकादमी अवॉर्ड्स में प्रस्तुतकर्ता

Lucknow में चाइनीज मांझे का कहर, 2 लोगों की गर्दन कटी

Lucknow: लखनऊ में चाइनीज मांझे का खतरा एक बार फिर सड़कों पर

CG: Top 10

CG: छत्तीसगढ़ की टॉप 10 खबरें CG: 1. टी-20 वर्ल्ड कप फाइनल

MP: Top 10

MP: मध्यप्रदेश की टॉप 10 खबरें 1. वन विश्राम गृहों में शराब

Horoscope: 06-03-26

Horoscope: जानें आज का राशिफल Horoscope: मेष राशि – आज का राशिफल