,

भारी वाहन की टक्कर से युवक की मौत, गुस्साए ग्रामीणों ने किया चक्काजाम

रिपोर्टरः उमेश दहारिया

कोरबा-चंपा मार्ग पर सरगबुंदिया स्थित मड़वा रानी मंदिर के पास एक दर्दनाक सड़क हादसा हुआ, जहां एक भारी वाहन की चपेट में आने से मंगल सिंह यादव नामक राहगीर की मौत हो गई।

गुस्साए ग्रामीणों ने किया सड़क जाम

गांव के ही निवासी की असमय मौत से आक्रोशित ग्रामीणों ने घटना स्थल पर चक्काजाम कर दिया, जिससे मार्ग के दोनों ओर वाहनों की लंबी कतार लग गई।

प्रशासन ने की शांति बहाल करने की कोशिश

घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस अधिकारी मौके पर पहुंचे और प्रदर्शन कर रहे लोगों को समझाने का प्रयास किया। प्रशासन की ओर से ग्रामीणों से अपील की गई कि वे मार्ग बाधित न करें और शांति बनाए रखें।

सरगुजा: राज्यपाल रमन डेका के फॉलो वाहन की ठोकर से महिला की मौत…यह भी पढ़े

Aaj ka Rashifal: जानें राशि के अनुसार कैसा रहेगा आज का दिन

Aaj ka Rashifal: 22 नवंबर 2026, रविवार का दिन ज्योतिषीय दृष्टि से…

Salman Khan ने किया ‘दबंग 4’ का ऐलान, लेकिन नहीं बनेगी ‘बजरंगी भाईजान 2’; बताई सीक्वल न बनाने की वजह

Salman Khan: बॉलीवुड अभिनेता सलमान खान इन दिनों अपनी आगामी फिल्म 'मातृभूमि:…