,

रक्षाबंधन पर इंदौर में महिलाओं का खास तोहफा – मुफ्त बस यात्रा और चालकों को राखी

BY: Yoganand Shrivastva

रक्षाबंधन के अवसर पर इंदौर की बसों में महिला यात्रियों के लिए सफर बिल्कुल मुफ्त रहा। साथ ही, कई महिलाओं और बालिकाओं ने बस चालकों को राखी बांधकर इस दिन को और खास बना दिया। राखी बांधने पर चालकों की खुशी देखते ही बन रही थी, वहीं उन्होंने बहनों की सुरक्षा का वचन भी दिया।

एआईसीटीएसएल ने हर साल की तरह इस बार भी रक्षाबंधन पर महिलाओं और युवतियों के लिए मुफ्त बस सेवा की घोषणा की थी। कुछ दिन पहले महापौर पुष्यमित्र भार्गव ने बैठक में इस योजना की जानकारी दी थी। शनिवार को शहर में चलने वाली सभी एआईसीटीएसएल बसों में महिला यात्रियों से किराया नहीं लिया गया।

मुफ्त यात्रा की सुविधा मिलने से महिला यात्रियों में उत्साह नजर आया। कई जगहों पर महिला और बच्चियां बस में सफर के दौरान चालकों को राखी बांधती दिखाई दीं। बस में मौजूद अन्य यात्री भी इस नजारे को देखकर मुस्कुरा उठे। इस पहल ने रक्षाबंधन के त्योहार को भाई-बहन के रिश्ते के साथ-साथ आपसी सम्मान और सुरक्षा के संदेश से भी जोड़ दिया।

Aaj ka Rashifal: जानें राशि केअनुसार कैसा रहेगा आज का दिन

Aaj ka Rashifal: 18 नवंबर 2026, बुधवार का दिन धार्मिक और ज्योतिषीय…

Bhiwani News : ₹4,200 की रिश्वत मांगने वाला पटवारी गिरफ्तार, ₹2,200 लेते ACB ने रंगे हाथों दबोचा

रिपोर्ट: जगबीर दुग्गल, भिवानी Bhiwani News : भिवानी। हरियाणा में भ्रष्टाचार के…

Uttarakhand में बड़ा बस हादसा, पुल से 100 मीटर नीचे खाई में गिरी बस; 12 लोगों की मौत की खबर

रिपोर्ट- महेश पंवार Uttarakhand: उत्तराखंड के टिहरी गढ़वाल जिले में मंगलवार सुबह…

CG: Top 10

CG: 1. छत्तीसगढ़ में दो दिन भारी बारिश का अलर्ट, तूफान अकवान…

MP: Top 10

MP: 1. भोपाल मास्टर प्लान के ड्राफ्ट पर 66 गांवों के किसानों…