,

खुरई में सफाईकर्मी की पीट-पीटकर हत्या, शव रखकर चक्काजाम

- Advertisement -
Ad imageAd image

रिपोर्ट: मुकुल शुक्ला

खुरई: सिंधी कैंप इलाके में बुधवार सुबह नगर पालिका के सफाईकर्मी की डंडे से पीट-पीटकर हत्या कर दी गई। मृतक की पहचान शास्त्री वार्ड निवासी दीपक पथरोल (38) के रूप में हुई है। घटना के बाद आक्रोशित सफाईकर्मियों ने परसा तिराहा पर शव रखकर चक्काजाम कर दिया।

हत्या और उसके बाद हुए विरोध के कारण इलाके में तनाव का माहौल बन गया। पुलिस ने स्थिति नियंत्रण में रखने के लिए सिंधी कैंप और परसा तिराहा क्षेत्र में अतिरिक्त बल तैनात कर दिया है।

जानकारी के अनुसार, दीपक रोज की तरह ड्यूटी पर था जब उसकी किसी बात पर अक्षय सिंधी नामक युवक से बहस हो गई। विवाद बढ़ने पर अक्षय ने डंडे से हमला कर दिया, जिससे दीपक के सिर पर गंभीर चोट लगी और उसकी मौके पर ही मौत हो गई।

घटना की खबर फैलते ही नगर पालिका के अधिकारी और पुलिस मौके पर पहुंची। लेकिन सफाईकर्मियों ने आरोपी की तत्काल गिरफ्तारी और सख्त कार्रवाई की मांग करते हुए विरोध शुरू कर दिया। उन्होंने मृतक का शव सड़क पर रखकर रास्ता जाम कर दिया और नगर पालिका के कचरा वाहन दोनों ओर खड़े कर दिए। प्रदर्शन के दौरान कुछ स्थानों पर कचरा शहर के मुख्य मार्गों पर भी फैला दिया गया।

- Advertisement -
Ad imageAd image

MP: Top 10

MP: जानें प्रदेश की 10 बड़ी खबरें.. 1. मंत्रियों के साथ दो

CG: Top 10

CG: जानें छत्तीसगढ़ की 10 बड़ी खबरें.. 1. छत्तीसगढ़ में भारी बारिश

MP: Top 10

MP: जानें प्रदेश की 10 बड़ी खबरें.. 1. मंत्रियों के साथ दो

Aaj ka Rashifal: जानें राशि के हिसाब से कैसा रहेगा आज का दिन

Aaj ka Rashifal: 27 अगस्त 2026, गुरुवार का दिन ज्योतिषीय दृष्टि से

ICC Test Rankings में ऋषभ पंत का जलवा, टॉप-10 में बनाई जगह, यशस्वी जायसवाल को बड़ा झटका

ICC Test Rankings : आईसीसी की ताजा टेस्ट रैंकिंग में भारतीय खिलाड़ियों

Pakhhanjur Ganja Seizure: 3.750 किलो गांजा के साथ दो आरोपी गिरफ्तार, 2.73 लाख रुपये की संपत्ति जब्त

संवाददाता: सुजीत मंडल Pakhhanjur Ganja Seizure: उजियारा अभियान के तहत पुलिस की

Islamabad के अस्पताल में भीषण आग, 15 नवजात बच्चों की मौत; पीएम शहबाज शरीफ ने जताया दुख

Islamabad: पाकिस्तान की राजधानी इस्लामाबाद में बुधवार को एक सरकारी अस्पताल में