आगरा में कबाड़ की दुकानों में लगी भीषण आग

- Advertisement -
Swadesh NewsAd image
A massive fire broke out in scrap shops in Agra.

आधा दर्जन फायर ब्रिगेड गाड़ियां मौके पर

शहर के थाना हरिपर्वत क्षेत्र के घटिया आजम खां इलाके में सोमवार को उस समय हड़कंप मच गया जब कबाड़ की कई दुकानों में अचानक भीषण आग लग गई। आग इतनी तेज थी कि कुछ ही मिनटों में ऊंची-ऊंची लपटें उठने लगीं और आसमान तक धुआं छा गया।

आग की लपटें इतनी भयानक थीं कि पास में बने रिहायशी मकानों तक पहुंच गईं, जिससे लोगों में अफरा-तफरी मच गई। स्थानीय लोग घरों से बाहर निकल आए और आसपास का इलाका चीख-पुकार से गूंज उठा।

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, आग लगने का कारण फिलहाल स्पष्ट नहीं हो सका है, लेकिन लोगों का कहना है कि किसी शरारती तत्व द्वारा आग लगाए जाने की आशंका जताई जा रही है।

घटना की जानकारी मिलते ही थाने का पुलिस बल मौके पर पहुंचा और इलाके को चारों ओर से घेर लिया गया। साथ ही फायर ब्रिगेड की आधा दर्जन गाड़ियां मौके पर पहुंचकर आग बुझाने में जुट गईं। फायर कर्मी लगातार मशक्कत कर रहे हैं ताकि आग को आसपास के घरों और दुकानों तक फैलने से रोका जा सके।

अब तक किसी के हताहत होने की सूचना नहीं मिली है, लेकिन कबाड़ की दुकानों में रखा लाखों का सामान जलकर राख हो गया है।

स्थानीय प्रशासन ने लोगों से अपील की है कि वे क्षेत्र के नजदीक न जाएं और राहत कार्य में सहयोग करें। वहीं पुलिस ने आग के सही कारण का पता लगाने के लिए जांच शुरू कर दी है।

Anganwadi Holi Celebration: दंतेवाड़ा के आंगनबाड़ी में नन्हे बच्चों की मस्ती भरी होली

Anganwadi Holi Celebration: आंगनबाड़ी केंद्र में रंगों संग झूमे नन्हे कदम Anganwadi

HOLI SONGS: बॉलीवुड में होली गीतों की शुरुआत: 1940 की ‘औरत’ से रंगीन परंपरा तक

HOLI SONGS: भारतीय सिनेमा में होली सिर्फ एक त्योहार नहीं, बल्कि संगीत,

Rajasthan Holi Traditions: पत्थरमार से फूलों की होली तक, जानिए राजस्थान की 13 अनोखी परंपराएं

Rajasthan Holi Traditions: राजस्थान अपनी सांस्कृतिक विरासत, लोक परंपराओं और उत्सवधर्मिता के

Agriculture Success Story : अन्नदाता ही हैं मध्यप्रदेश के भाग्य विधाता : मुख्यमंत्री

डिजिटल डेस्क, स्वदेश न्यूज Agriculture Success Story : भोपाल, मुख्यमंत्री डॉ. मोहन

DeepakKamboj SirsaNews : सीएम सैनी ने युवा कोच दीपक कंबोज को किया सम्मानित, दिव्यांग क्रिकेट को दिलाई नई पहचान

रिपोर्ट: राजरतन पारीक DeepakKamboj SirsaNews : हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी

ReengusDhulandi2026 : रींगस में धूलंडी की मची धूम, शवयात्रा और बारात बनीं आकर्षण का केंद्र

रिपोर्ट- सुमन ReengusDhulandi2026 : राजस्थान के रींगस शहर में धूलंडी का पर्व

Chhapra: अनियंत्रित बुलेट पेड़ से टकराई, इलाज के अभाव में तड़प-तड़प कर हुई युवक की मौत

रिपोर्ट: पवन कुमार सिंह Chhapra सारण जिले के जलालपुर थाना क्षेत्र में

Sasaram: नगर थाने में ही रणक्षेत्र बन गया परिसर, पुलिस की मौजूदगी में भिड़े दो गुट

Report: Avinash shrivastva Sasaram रोहतास जिले के सासाराम नगर थाने में मंगलवार

Holi Wishes: MP के खाद्य मंत्री ने प्रदेशवासियों को दी होली की शुभकामनाएं

Holi Wishes: मध्यप्रदेश के खाद्य, नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता संरक्षण मंत्री गोविन्द

Holi Security Flag March: होली पर्व पर भानुप्रतापपुर में पुलिस का फ्लैग मार्च

Holi Security Flag March: संवेदनशील क्षेत्रों में मार्च कर दिया सुरक्षा का

Unnao : आगरा-लखनऊ एक्सप्रेस-वे पर भीषण सड़क हादसा, मासूम समेत दो की मौत, 9 घायल

Report: Anmol kumar Unnao उत्तर प्रदेश के उन्नाव जिले में आगरा-लखनऊ एक्सप्रेस-वे