आगरा में 18 करोड़ का GST घोटाला पकड़ा गया 10 फर्मों पर मुकदमा

- Advertisement -
Swadesh NewsAd image
आगरा में 18 करोड़ का GST घोटाला पकड़ा गया 10 फर्मों पर मुकदमा

आगरा में बोगस फर्मों के जरिए करोड़ों रुपये के इनपुट टैक्स क्रेडिट (ITC) घोटाले का पर्दाफाश हुआ है। राज्य वस्तु एवं सेवा कर (SGST) विभाग की जांच में सामने आया कि 10 फर्मों ने कागजों पर कारोबार दिखाकर 18.27 करोड़ रुपये का ITC पास ऑन किया।

SGST की स्पेशल रिसर्च टीम ने जुलाई से इन फर्मों की रेकी शुरू की थी। जब दस्तावेजों में दिए गए पते पर टीमें पहुंचीं तो पाया कि किसी भी फर्म का वास्तविक ऑफिस मौजूद नहीं था। बिना किसी असली खरीद-फरोख्त के सिर्फ कागजों में लेन-देन दिखाया जा रहा था।

ऐसे सामने आया 18 करोड़ का फर्जीवाड़ा

जांच में SGST को 10 फर्मों पर शक हुआ। इनमें से 8 फर्मों ने फर्जी ITC पास ऑन किया, जबकि दो फर्मों ने ITC पास ऑन नहीं किया लेकिन इनके पते भी संदिग्ध पाए गए।

फर्जी ITC पास ऑन करने वाली फर्में:

  • हिमांशु इंटरप्राइजेज
  • जाधव ट्रेडर्स
  • दिनेश ट्रेडर्स
  • प्रकाश ट्रेडर्स
  • संकल्प ट्रेडिंग
  • सवराज ट्रेडर्स
  • मूनलाइट ट्रेडर्स
  • अंश ट्रेडर्स

जांच में संदिग्ध लेकिन ITC पास ऑन न करने वाली फर्में:

  • महेश ट्रेडर्स
  • एस. के. संस

इन आठ फर्मों ने मिलकर 18.27 करोड़ रुपये का फर्जी ITC दूसरे राज्यों में दर्ज फर्मों को पास ऑन किया, जिससे सरकारी खजाने को बड़ा नुकसान हुआ।

FIR के आदेश, पुलिस ने दर्ज किए 5 मुकदमे

घोटाला साबित होने के बाद SGST ने लोहामंडी थाने में तहरीर दी।

  • विभाग ने धोखाधड़ी, फर्जी दस्तावेजों के इस्तेमाल और सरकारी राजस्व को नुकसान पहुंचाने के आरोप लगाए।
  • पुलिस ने अब तक 5 FIR दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

अपर आयुक्त पंकज गांधी के अनुसार, सभी फर्जी फर्मों का ITC ब्लॉक कर दिया गया है।

डीसीपी सिटी सैयद अली अब्बास ने पुष्टि की कि मामले में गंभीर धाराओं में मुकदमे दर्ज किए गए हैं और जांच जारी है।

Good Friday 2026: क्यों मनाया जाता है गुड फ्राइडे, जानें महत्व और इतिहास

Good Friday 2026: ईसाई धर्म का पवित्र पर्व गुड फ्राइडे प्रभु यीशु

Aaj Ka Panchang: जानें आज का शुभ मुहूर्त, राहुकाल, तिथि और ग्रह-नक्षत्र का संपूर्ण विवरण

Aaj Ka Panchang: 3 अप्रैल 2026, शुक्रवार का दिन धार्मिक और ज्योतिषीय

Hanuman Jayanti Raipur: रायपुर में हनुमान जयंती की धूम, राज्यपाल रमेन डेका ने किए दर्शन

Hanuman Jayanti Raipur: छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में Hanuman Jayanti बड़े हर्ष

Cinema पर्दे पर ‘रामायण’ के 100 साल: मूक फिल्मों से VFX युग तक का सफर, जब गांधी जी भी हुए थे मुग्ध

Cinema भारतीय संस्कृति का प्राण 'रामायण' केवल एक धर्मग्रंथ नहीं, बल्कि मनोरंजन

Hanuman Janamutsav पर देशभर में भव्य आयोजन, कोटा के मंदिरों में उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़

Hanuman Janamutsav के पावन अवसर पर पूरे देश में भव्य धार्मिक कार्यक्रम