दिवंगत रतन टाटा के जीवन पर बनेगी फिल्म, इस प्रोडक्शन टीम ने की घोषणा

- Advertisement -
Swadesh NewsAd image
Ratan Tata Film

देश के मशहूर उद्योगपति में शुमार दिवंगत रतन टाटा का निधन 9 अक्टूबर को हो गया है वहीं पर आज मुंबई में उनका अंतिम संस्कार किया गया। इस तरह अनमोल रतन को खो जाना देश के लिए दुखद बात है वहीं पूरे देश भर में शोक की लहर छाई हुई है। खास व्यक्तित्व के धनी रतन टाटा को आज हर कोई याद कर रहा है उनकी इन खूबियों को फिल्मी पर्दे पर दिखाने की तैयारी जल्द शुरू होने वाली है। इसके लिए हाल में एक प्रोडक्शन ने बायोपिक को लेकर बात कही है।

जी एंटरटेनमेंट बनाएगा रतन टाटा पर फिल्म

बताते चलें कि दिग्गज रतन टाटा पर फिल्म बनाने की पेशकश जी एंटरटनेमेंट इंटरप्राइजेज लिमिटेड (ZEEL) के एमडी और सीईओ पुनीत गोयनका ने की है। उन्होंने लिखा कि, उनके पूरे बोर्ड को इस बात का दुख है कि रतन टाटा इस दुनिया में नहीं रहे, पूरे देश को उनकी कमी महसूस होगी। देश के इस महान व्यक्तित्व को श्रद्धांजलि देने के लिए वो जी स्टूडियो की तरफ से उनकी बायोपिक फिल्म बनाना चाहते है। दरअसल यह फिल्म पॉजिटिव होगी जो सही राह पर चलने के लिए युवाओं को प्रेरित करेगी।

ये एक्टर्स निभाने वाले थे रतन टाटा का किरदार

बताते चलें कि, दो साल पहले ही दिग्गज रतन टाटा पर फिल्म बनाने की बात हुई थी जिसे नेशनल अवॉर्ड विनर सुधा कोंगरा निर्देशित करने वाली थीं। इस फिल्म में रतन टाटा का किरदार निभाने के लिए साउथ के सुपरस्टार सूर्या, अभिषेक बच्चन और आर माधवन जैसे एक्टर्स के नाम सामने आ रहे थे हालांकि 2023 की आखिर में इस फिल्म की शूटिंग से संबंधित कोई भी अपडेट सामने नहीं आया है। बता दें कि, साल 2010 में रिलीज हुई फिल्म ‘पीएम मोदी’ में मशहूर एक्टर बोमन ईरानी ने रतन टाटा का किरदार निभाया था।

German investment in UP : जर्मनी की कंपनियों ने उत्तर प्रदेश में निवेश का जताया भरोसा

रिपोर्ट- वंदना रावत German investment in UP : जर्मनी/लखनऊ, 23 फरवरीः मुख्यमंत्री

Village Discipline Rule: बालोद के मेढ़की गांव में चुगली पर 5,001 रुपये का जुर्माना

Village Discipline Rule: एक-दूसरे को भड़काने वालों पर आर्थिक दंड, सर्वसम्मति से

Kurukshetra में किसानों का 3 दिवसीय महापड़ाव, बिजली बिल माफी और मुआवजे की मांग, सीएम आवास घेराव का ऐलान

Kurukshetra: कुरुक्षेत्र के ताऊ देवीलाल पार्क में प्रदेशभर से आए हजारों किसान

Caste Certificate Controversy: प्रतापपुर विधायक शकुंतला पोर्ते के जाति प्रमाण पत्र पर विवाद

Caste Certificate Controversy: जिला स्तरीय सत्यापन समिति ने सुनवाई का अधिकार माना,