कपिल शर्मा के कैफे पर तीसरी बार फायरिंग, लाइव वीडियो भी हुआ वायरल

- Advertisement -
Swadesh NewsAd image

BY: Yoganand Shrivastva

कॉमेडियन और अभिनेता कपिल शर्मा की मुश्किलें कनाडा में उनके नए कैफे के चलते लगातार बढ़ती जा रही हैं। हाल ही में उनके कनाडा स्थित कैफे पर तीसरी बार फायरिंग की घटना सामने आई है। पहले दो बार की तरह इस बार भी कैफे को निशाना बनाया गया। इस बार की फायरिंग का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ है, जिसमें एक शख्स कार में बैठकर पिस्टल से लगातार तीन राउंड फायरिंग करता नजर आ रहा है।

इस फायरिंग की जिम्मेदारी गोल्डी ढिल्लों और कुलदीप सिद्दू नेपाली ने ली है। सोशल मीडिया पर साझा किए गए पोस्ट में उन्होंने लिखा है कि “वाहेगुरु जी का खालसा, वाहेगुरु जी की फतेह। आज (Kaps Caffe, सरे) में हुई फायरिंग की जिम्मेदारी हम लेते हैं। हमारी आम जनता से कोई दुश्मनी नहीं है, जिनसे हमारा झगड़ा है, वे हमसे दूर रहें।” पोस्ट में आगे कहा गया कि अवैध कारोबार करने वाले, पैसे न चुकाने वाले और बॉलीवुड में धर्म के खिलाफ बोलने वाले लोग भी सतर्क रहें, क्योंकि गोली कहीं से भी आ सकती है।

कपिल शर्मा का यह कैफे जुलाई में खोला गया था और पहली बार फायरिंग कैफे के खुलने के एक सप्ताह के भीतर ही हुई थी। इसके बाद एक महीने के भीतर दूसरी बार भी कैफे को निशाना बनाया गया। अब तीसरी बार फायरिंग का मामला सामने आया है। पहले दो फायरिंग की घटनाओं के बाद कपिल को जान से मारने की धमकी भी मिली थी। इस पर मुंबई पुलिस ने उनके और उनके परिवार की सुरक्षा बढ़ा दी थी। लॉरेंस बिशनोई गैंग के सदस्य ने जारी ऑडियो संदेश के माध्यम से फायरिंग की जिम्मेदारी ली थी।

Jharkhand GI Tag : वैश्विक मंच पर चमकेगी झारखंड की विरासत: राज्य के 11 और उत्पादों को मिला जीआई टैग

Jharkhand GI Tag झारखंड सरकार राज्य की मृद्ध सांस्कृतिक विरासत, अनूठी लोक