बिहार चुनाव: बीजेपी की दूसरी लिस्ट जारी, मैथिली ठाकुर को अलीनगर से मिला टिकट

- Advertisement -
Swadesh NewsAd image

BY: Yoganand Shrivastava

पटना: बिहार विधानसभा चुनाव के लिए भाजपा (BJP) ने अपनी दूसरी लिस्ट जारी कर दी है। इस सूची में मैथिली ठाकुर का नाम प्रमुख रूप से शामिल है। उन्हें अलीनगर विधानसभा क्षेत्र से पार्टी का उम्मीदवार बनाया गया है।

बीजेपी की इस लिस्ट में कुल 12 उम्मीदवारों के नाम शामिल हैं। अन्य प्रमुख नामों में शामिल हैं: मुजफ्फरपुर से रंजन कुमार, छपरा से छोटी कुमारी, बक्सर से आनंद मिश्रा (आईपीएस)। अब तक पार्टी ने कुल 83 उम्मीदवारों के नामों का ऐलान कर दिया है।

बीजेपी की दूसरी लिस्ट – उम्मीदवार और सीटें:

  • अलीनगर: मैथिली ठाकुर
  • हायाघाट: रामचंद्र प्रसाद
  • मुजफ्फरपुर: रंजन कुमार
  • गोपालगंज: सुभाष सिंह
  • बनियानपुर: केदारनाथ सिंह
  • छपरा: छोटी कुमारी
  • सोनपुर: विनय कुमार सिंह
  • रोसड़ा (अजा): बीरेंद्र कुमार
  • बाढ़: सियाराम सिंह
  • अगिआंव (अजा): महेश पासवान
  • शाहपुर: राकेश ओझा
  • बक्सर: आनंद मिश्रा, आईपीएस

मैथिली ठाकुर कौन हैं?
मैथिली ठाकुर का जन्म बिहार के मधुबनी जिले के बेनीपट्टी में हुआ। वह पारंपरिक और लोक संगीत की जानी-मानी गायिका हैं। उनके पिता रमेश ठाकुर भी संगीतकार और शिक्षक हैं। मैथिली इस साल जुलाई में 25 साल की हुईं। हाल ही में उन्होंने भाजपा के वरिष्ठ नेताओं विनोद तावडे और नित्यानंद राय से मुलाकात की थी, जिसके बाद उन्हें चुनाव में टिकट मिलने की संभावना बढ़ी।

बिहार विधानसभा चुनाव की समय-सारणी
बिहार विधानसभा के 243 सीटों के लिए चुनाव दो चरणों में होंगे। पहले चरण के लिए वोटिंग 6 नवंबर, और दूसरे चरण के लिए 11 नवंबर तय की गई है। पहले चरण में 121 सीटों पर और दूसरे चरण में 122 सीटों पर मतदान होगा। चुनाव परिणाम 14 नवंबर को घोषित किए जाएंगे।

इस बार का चुनाव खास इसलिए भी है क्योंकि नई पार्टी जनसुराज भी मैदान में है। देखना यह होगा कि जनता इस नई पार्टी पर भरोसा जताती है या पुरानी पार्टियों को ही समर्थन देती है।

Firozabad: महिला आरक्षण पर विपक्ष घेरा, डॉ. बबीता चौहान ने की ‘पुरुष आयोग’ के गठन की वकालत

रिपोर्ट - प्रेमपाल सिंह Firozabad जनपद में आयोजित 'महिला जन आक्रोश अभियान'

Bhopal: प्रधानमंत्री श्री मोदी के रेडियो कार्यक्रम मन की बात के 133वें संस्करण का प्रसारण

Bhopal प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रविवार को अपने लोकप्रिय रेडियो कार्यक्रम ‘मन

Smart Umbrella: OPPO का अनोखा स्क्रीन वाला छाता, बारिश में दिखाएगा रास्ता और नोटिफिकेशन

Smart Umbrella: टेक्नोलॉजी अब सिर्फ स्मार्टफोन और वियरेबल डिवाइसेज तक सीमित नहीं

Wedding Viral Video: ग्रैंड एंट्री के दौरान हादसा, दूल्हे को लगी चोट, सोशल मीडिया पर उठे सवाल

Wedding Viral Video: आजकल शादियों में दूल्हा-दुल्हन की ग्रैंड एंट्री को लेकर

Forest Encroachment: गरियाबंद में रिजर्व क्षेत्र पर अतिक्रमण की कोशिश नाकाम, 22 आरोपी गिरफ्तार

Forest Encroachment: उदंती-सीतानदी टाइगर रिजर्व के कोर क्षेत्र में बड़ी कार्रवाई Forest

Bhopal School Closed: भीषण गर्मी के चलते भोपाल में स्कूल बंद, जारी हुआ आदेश

Bhopal School Closed: भोपाल जिले में लगातार बढ़ते तापमान को देखते हुए

Pilibhit: पुलिस लाइन में दीक्षांत परेड का भव्य आयोजन, 389 रिक्रूट आरक्षी उत्तर प्रदेश पुलिस का हिस्सा बने

रिपोर्टर: निज़ाम अली Pilibhit जनपदीय पुलिस लाइन में आज नवप्रशिक्षित रिक्रूट आरक्षियों

Crime News: भिलाई में रंजिश का खौफनाक अंजाम, टंगिए से वार कर युवक की हत्या

Crime News: पुरानी दुश्मनी बनी जानलेवा, सुबह होते ही हुआ हमला Crime