उज्ज्वला योजना के लाभार्थियों को दीपावली पर निःशुल्क दो सिलेण्डर

- Advertisement -
Swadesh NewsAd image

Report: Vandna Rawat

गोरखपुर: उ०प्र० सरकार द्वारा दीपावली त्यौहार के अवसर पर उज्ज्वला योजना के लाभार्थियों को निःशुल्क 2 सिलेण्डर रिफिल सब्सिडी वितरण किये जाने का निर्णय लिया गया है। इस योजना का शुभारंभ मुख्यमंत्री द्वारा लोक भवन लखनऊ से किया गया उक्त जानकारी विकास भवन में ग्रामीण विधायक विपिन सिंह के नेतृत्व में डीएसओ के उपस्थिति में बैठक में दी गई जानकारी।
लाभार्थियों को नकद भुगतान करके गैस सिलेण्डर प्राप्त करना होगा। तत्पश्चात् उक्त धनराशि का भुगतान उनके बैंक खाते में आधार बेस पेमेंट के माध्यम से किया जाएगा। इसका लाभ जनपद गोरखपुर के 2.93 लाख उज्ज्वला लाभार्थियों को मिलेगा। जनपद गोरखपुर में सिलेण्डर का मूल्य रू0 915/- है। 915 रू0 में से 359 रूपये केन्द्र सरकार तथा 556 रूपये राज्य सरकार द्वारा वहन किया जा रहा है। पूरी धनराशि रू0 915/- लाभार्थियों के बैंक खाते में हस्तान्तरित की जाएगी।
यह भी अवगत कराना है कि प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना 3.0 प्रारम्भ होने जा रही है। जो भी पात्र लाभार्थी अबतक प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना के अन्तर्गत गैस कनेक्शन एवं चूल्हा नहीं प्राप्त कर सके है वे अपना आनलाईन आवेदन सम्बन्धित कुकिंग गैस एजेंसी पर जाकर कर सकते है।

Jharkhand GI Tag : वैश्विक मंच पर चमकेगी झारखंड की विरासत: राज्य के 11 और उत्पादों को मिला जीआई टैग

Jharkhand GI Tag झारखंड सरकार राज्य की मृद्ध सांस्कृतिक विरासत, अनूठी लोक