,

इंदौर: ड्यूटी के दौरान महिला ट्रैफिक पुलिसकर्मी से अभद्रता, वर्दी फाड़ने का मामला

- Advertisement -
Ad imageAd image

BY: Yoganand Shrivastava

इंदौर: परदेशीपुरा क्षेत्र में ड्यूटी के दौरान एक महिला ट्रैफिक पुलिसकर्मी से अभद्रता और मारपीट का मामला सामने आया है। घटना में आरोपी महिला ने न केवल आरक्षक की वर्दी फाड़ दी, बल्कि ड्यूटी में भी बाधा उत्पन्न की। पुलिस ने आरोपी गौरी सारस्वत के खिलाफ शासकीय कार्य में बाधा और अभद्रता की धाराओं में मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। जानकारी के अनुसार, महिला आरक्षक दामिनी पाटिल मंगलवार शाम 5 बजे से रात 11 बजे तक पाटनीपुरा चौराहा पर ड्यूटी पर थीं। इसी दौरान वहां भीड़ और ट्रैफिक अव्यवस्था देखीं।

सड़क पर एक महिला दूसरी महिला के साथ मारपीट कर रही थी, जिसे दामिनी ने बीच-बचाव के लिए रोका। पूछताछ में पता चला कि झगड़ा ई-रिक्शा किराए को लेकर हुआ था। ई-रिक्शा चालक का कहना था कि रिक्शा में सवार गौरी सारस्वत किराया देने से इनकार कर रही थी।बीच-बचाव करते समय गौरी ने आरक्षक दामिनी का कॉलर पकड़कर वर्दी फाड़ दी और वर्दी उतरवाने की धमकी दी। इस दौरान आरक्षक की जैकेट फट गई और दो बटन टूट गए।सूचना मिलने पर एफआरवी टीम मौके पर पहुंची और आरोपी महिला को थाने ले जाया गया। मामले की जांच अभी जारी है।

- Advertisement -
Ad imageAd image

MP: Top 10

MP: मध्य प्रदेश की आज की 10 बड़ी खबरें 1. रक्षाबंधन पर

Nepal की तबाही पर भावुक हुए अनुपम खेर, मदद के लिए दुनिया से की अपील

Nepal: नेपाल में आई भीषण बाढ़ और इसके बाद बने हालात ने

CG: Top 10 News

CG: छत्तीसगढ़ की आज की 10 बड़ी खबरें 1. छत्तीसगढ़ में बारिश

MP: Top 10

MP: मध्य प्रदेश की आज की 10 बड़ी खबरें 1. रक्षाबंधन पर

Chanakya Niti: रक्षाबंधन पर भाई-बहन को जरूर बताएं चाणक्य की ये 7 बातें, जिंदगी भर आएंगी काम

Chanakya Niti: रक्षाबंधन सिर्फ भाई-बहन के रिश्ते को सेलिब्रेट करने का त्योहार

Deoghar Congress Protest: चंदा चोरी और खान-खनिज संशोधन विधेयक के विरोध में कांग्रेस का धरना

रिपोर्ट: इम्तियाज अंसारी Deoghar Congress Protest झारखंड प्रदेश कांग्रेस कमेटी के निर्देश

Bhopal: अटूट विश्वास का पर्व रक्षाबंधन – राजकुमार बरूआ

"येन बद्धो बलिराजा दानवेन्द्रो महाबलः।तेन त्वामभिबध्नामि रक्षे मा चल मा चल॥लिप्यंतरण:" रक्षाबंधन

Indore: H1N1 को लेकर विशेषज्ञ की सलाह, कहा- डरना नहीं, संभलना होगा

Indore: मानसून के दौरान इन्फ्लुएंजा-ए (H1N1) यानी स्वाइन फ्लू के मामलों में