BY: Yoganand Shrivastva
भोपाल, 14 अक्टूबर 2025: मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव की अध्यक्षता में हुई मंत्रिपरिषद की बैठक में पेंशनभोगियों के लिए महंगाई राहत बढ़ाने का निर्णय लिया गया है। सरकार ने 1 सितंबर 2025 से प्रभावी होते हुए:
- सातवें वेतनमान में पेंशनर्स को दी जाने वाली महंगाई राहत को 53% से बढ़ाकर 55% किया।
- छठे वेतनमान में राहत को 246% से बढ़ाकर 252% किया गया।
इस निर्णय का उद्देश्य पेंशनभोगियों की खर्च क्षमता को बढ़ाना और उन्हें महंगाई के प्रभाव से राहत देना है।सरकार के मुताबिक, बढ़ी हुई महंगाई राहत राशि पेंशन के साथ ही उनके खाते में जमा कराई जाएगी।





