आज का दैनिक राशिफल: 14 अक्टूबर 2025

- Advertisement -
Swadesh NewsAd image
आज का दैनिक राशिफल: 14 अक्टूबर 2025

BY: MOHIT JAIN

आज का दिन ज्यादातर राशियों के लिए नई शुरुआत और चुनौतियों का मिश्रण लेकर आया है। किसी को करियर में तरक्की के संकेत मिलेंगे, तो कुछ को स्वास्थ्य और खर्चों पर ध्यान देने की जरूरत होगी। मेष से मीन तक जानें, सितारे आपके दिन को किस दिशा में मोड़ सकते हैं:

मेष राशि

आज का दिन आत्मसंयम और धैर्य से काम लेने वाला रहेगा। कार्यस्थल पर नए अवसर मिलेंगे। किसी यात्रा की योजना बन सकती है। जीवनसाथी का सहयोग मिलेगा। खर्च बढ़ सकते हैं, इसलिए वित्तीय निर्णय सोच-समझकर लें।

वृषभ राशि

आपके लिए दिन कुछ नया करने की प्रेरणा देगा। पुराना कोई विवाद फिर सामने आ सकता है। वाहन या मशीनरी में अचानक खर्च बढ़ सकता है। किसी वादे में लापरवाही तनाव दे सकती है। कामकाज में बदलाव सोच-समझकर करें।

मिथुन राशि

धैर्य और विवेक की जरूरत है। किसी कानूनी या प्रशासनिक काम में दिक्कतें आ सकती हैं। दिखावे या स्टेटस दिखाने में फिजूल खर्च से बचें। प्रतियोगी परीक्षा या सरकारी नौकरी की दिशा में शुभ संकेत मिलेंगे।

कर्क राशि

वित्तीय योजना बनाकर चलना जरूरी रहेगा। प्रेम जीवन में नयापन आएगा। किसी के प्रति ईर्ष्या भाव न रखें। कार्यस्थल पर प्रमोशन की संभावना बन सकती है। स्वास्थ्य में उतार-चढ़ाव रह सकता है, इसलिए आराम का ध्यान रखें।

सिंह राशि

आज सेहत को लेकर सतर्क रहें। पिता या वरिष्ठ जन से किसी मुद्दे पर मतभेद संभव है। घर की जिम्मेदारियों को गंभीरता से लें। किसी धार्मिक आयोजन में भाग लेने का अवसर मिलेगा। कार्यक्षेत्र में सकारात्मक बदलाव आएंगे।

कन्या राशि

आय बढ़ाने के मौके मिलेंगे लेकिन खर्च भी समान रूप से बढ़ सकते हैं। बच्चों की संगति पर नजर रखें। कई काम एक साथ करने से मानसिक दबाव रहेगा। व्यापार में नई योजनाओं पर काम शुरू होगा, जो आगे चलकर लाभदायक रहेगा।

तुला राशि

नए घर या वाहन की खरीद का योग बन रहा है। किसी मित्र से आर्थिक मदद मिल सकती है। परिवार में किसी सदस्य की बात मन को खटकेगी, पर संयम से काम लें। दिखावे में पड़कर खर्च बढ़ा सकते हैं, सतर्क रहें।

वृश्चिक राशि

दिन प्रगति और नई उपलब्धियों वाला रहेगा। विद्यार्थियों को सफलता मिलेगी। नए संपर्क फायदेमंद साबित होंगे। व्यापार में साझेदारी को लेकर सतर्क रहें। किसी यात्रा से शुभ समाचार मिलने की संभावना है।

धनु राशि

सोच-समझकर ही निर्णय लें। कोई व्यक्ति आपको बहला सकता है। धार्मिक कार्यों में मन लगेगा। कार्यक्षेत्र में आपकी मेहनत से पहचान बढ़ेगी। परिवार के लिए समय निकालें। मां से भावनात्मक जुड़ाव बढ़ेगा।

मकर राशि

आज मन प्रसन्न रहेगा। पारिवारिक वातावरण खुशनुमा रहेगा। पदोन्नति या आर्थिक लाभ का योग है। बच्चों के साथ समय बिताने से मन शांत होगा। वाहन चलाते समय सावधानी रखें। लोगों के मामलों में अधिक दखल देने से बचें।

कुंभ राशि

कुछ कठिनाइयां सामने आ सकती हैं। नए कार्यों की शुरुआत लाभदायक रहेगी। विद्यार्थियों को मन लगाकर पढ़ाई करनी होगी। जीवनसाथी से मतभेद दूर होंगे। घर में किसी छोटी पार्टी या समारोह की संभावना है।

मीन राशि

दिन शुभ रहेगा। रुका हुआ पैसा मिल सकता है। प्रॉपर्टी या निवेश से जुड़ा निर्णय सोच-समझकर लें। प्रेम संबंधों में प्रगाढ़ता बढ़ेगी। कार्यस्थल पर राजनीति से दूरी बनाकर रखें। मनचाही वस्तु खरीदने पर खर्च बढ़ेगा।

uttar pradesh : अयोध्या महायज्ञ में आग, फायर ब्रिगेड ने समय रहते काबू पाया

uttar pradesh : रामनवमी महायज्ञ में अफरा-तफरी, हताहत नहीं उत्तर प्रदेश के

Bhopal : मुख्यमंत्री डॉ. यादव वनों की समृद्धि और जैव विविधता के प्रति संवेदनशील

Bhopal : मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव वन्य जीव संरक्षण

Gwalior : केआरजी कॉलेज की ऐतिहासिक बावड़ी का कायाकल्प: दो दिवसीय जल संरक्षण अभियान का आगाज़

Gwalior : प्रतिष्ठित शासकीय कमला राजा कन्या स्नातकोत्तर (KRG) स्वशासी महाविद्यालय में

Raipur : PCC चीफ दीपक बैज का आरोपों का बृहद बयान

Raipur : आबकारी विभाग में पावर सप्लाई और वित्तीय भ्रष्टाचार पर बड़ा

Bhopal : नेहरू नगर को मिलेगी मंगल भवन की सौगात, किशन सूर्यवंशी ने किया भूमिपूजन

Bhopal के नेहरू नगर डी-सेक्टर में अब सामाजिक और धार्मिक कार्यक्रमों के

volleyball tournament : पं. गणेश प्रसाद मिश्र सेवा न्यास का भव्य आयोजन

volleyball tournament : सतना में बॉलीबाल टूर्नामेंट 2026 का शुभारंभ, खिलाड़ियों में

Chhattisgarh News : पश्चिम एशिया तनाव के बीच छत्तीसगढ़ अलर्ट, मुख्यमंत्री ने की उच्चस्तरीय बैठक

Chhattisgarh News : सप्लाई व्यवस्था की समीक्षा, अधिकारियों को सतर्क रहने के

Bhopal News: अब बदलेगा भोपाल के इकबाल मैदान का नाम!

Bhopal News: मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल में इकबाल मैदान का नाम