ग्रेटर नोएडा में दर्दनाक हादसा: बाइक बचाने की कोशिश में युवक की गई जान, ट्रेन से हुई टक्कर

- Advertisement -
Swadesh NewsAd image

BY: Yoganand Shrivastva

गौतम बुद्ध नगर: जिले के ग्रेटर नोएडा में सोमवार को एक युवक की ट्रेन हादसे में मौत हो गई। बताया जा रहा है कि युवक बाइक पर सवार होकर जा रहा था और रेलवे फाटक पार करते समय उसकी मोटरसाइकिल ट्रैक पर फिसलकर गिर गई। युवक ने बाइक को ट्रैक से हटाने की कोशिश की, लेकिन इसी बीच तेज रफ्तार ट्रेन आ गई और देखते ही देखते ट्रेन ने युवक और बाइक दोनों को अपनी चपेट में ले लिया।

यह हादसा दादरी थाना क्षेत्र के दतावली गांव के पास हुआ। मृतक की पहचान तुषार के रूप में हुई है, जो किसी काम से गांव से बाहर जा रहा था। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, रेलवे फाटक उस समय बंद था, लेकिन युवक ने जल्दबाज़ी में फाटक के नीचे से बाइक निकालने की कोशिश की। बाइक जैसे ही ट्रैक पर पहुंची, वह फिसलकर गिर पड़ी। तुषार ने बाइक उठाने की कोशिश की, मगर तभी ट्रेन आ गई और हादसा हो गया।

टक्कर इतनी ज़ोरदार थी कि युवक की मौके पर ही मौत हो गई। घटना का सीसीटीवी फुटेज सामने आया है, जिसमें पूरी दुर्घटना रिकॉर्ड हुई है। यह वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है और देखने वालों को झकझोर रहा है।

घटना की सूचना मिलने पर आरपीएफ (रेलवे प्रोटेक्शन फोर्स) और स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंची। अधिकारियों ने बताया कि शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। फिलहाल मामले की जांच जारी है।

पुलिस ने लोगों से अपील की है कि सुरक्षा नियमों का पालन करें और बंद फाटक पार करने की कोशिश न करें, क्योंकि एक छोटी सी लापरवाही भी जानलेवा साबित हो सकती है।

Firozabad: महिला आरक्षण पर विपक्ष घेरा, डॉ. बबीता चौहान ने की ‘पुरुष आयोग’ के गठन की वकालत

रिपोर्ट - प्रेमपाल सिंह Firozabad जनपद में आयोजित 'महिला जन आक्रोश अभियान'

Bhopal: प्रधानमंत्री श्री मोदी के रेडियो कार्यक्रम मन की बात के 133वें संस्करण का प्रसारण

Bhopal प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रविवार को अपने लोकप्रिय रेडियो कार्यक्रम ‘मन

Smart Umbrella: OPPO का अनोखा स्क्रीन वाला छाता, बारिश में दिखाएगा रास्ता और नोटिफिकेशन

Smart Umbrella: टेक्नोलॉजी अब सिर्फ स्मार्टफोन और वियरेबल डिवाइसेज तक सीमित नहीं

Wedding Viral Video: ग्रैंड एंट्री के दौरान हादसा, दूल्हे को लगी चोट, सोशल मीडिया पर उठे सवाल

Wedding Viral Video: आजकल शादियों में दूल्हा-दुल्हन की ग्रैंड एंट्री को लेकर

Forest Encroachment: गरियाबंद में रिजर्व क्षेत्र पर अतिक्रमण की कोशिश नाकाम, 22 आरोपी गिरफ्तार

Forest Encroachment: उदंती-सीतानदी टाइगर रिजर्व के कोर क्षेत्र में बड़ी कार्रवाई Forest

Bhopal School Closed: भीषण गर्मी के चलते भोपाल में स्कूल बंद, जारी हुआ आदेश

Bhopal School Closed: भोपाल जिले में लगातार बढ़ते तापमान को देखते हुए

Pilibhit: पुलिस लाइन में दीक्षांत परेड का भव्य आयोजन, 389 रिक्रूट आरक्षी उत्तर प्रदेश पुलिस का हिस्सा बने

रिपोर्टर: निज़ाम अली Pilibhit जनपदीय पुलिस लाइन में आज नवप्रशिक्षित रिक्रूट आरक्षियों

Crime News: भिलाई में रंजिश का खौफनाक अंजाम, टंगिए से वार कर युवक की हत्या

Crime News: पुरानी दुश्मनी बनी जानलेवा, सुबह होते ही हुआ हमला Crime