,

आज का राशिफल: 13 अक्टूबर 2025

- Advertisement -
Ad imageAd image
आज का राशिफल: 13 अक्टूबर 2025

BY: MOHIT JAIN

1. मेष राशि

आज का दिन आपके लिए शुभ रहेगा। किसी मांगलिक कार्य में शामिल हो सकते हैं। अपेक्षा से अधिक धन मिलने पर खुशी का ठिकाना नहीं रहेगा। घर में अतिथि आगमन से माहौल खुशनुमा रहेगा। माता-पिता की सेवा करें और कामों में तालमेल बनाए रखें।

2. वृष राशि

आर्थिक स्थिति मजबूत होगी। प्रेम जीवन में सरप्राइज मिल सकता है। मकान या प्रॉपर्टी खरीदने की योजना बना सकते हैं। किसी परिजन से शुभ समाचार मिलेगा। वाहन चलाते समय सावधानी रखें।

3. मिथुन राशि

दिन सामान्य रहेगा। दूसरों के मामलों में दखल न दें। संतान के करियर पर जीवनसाथी से चर्चा हो सकती है। रुके कार्यों को पूरा करने की कोशिश करें और आय बढ़ाने के नए सोर्स पर ध्यान दें।

4. कर्क राशि

व्यवसायिक समस्याओं पर किसी अनुभवी व्यक्ति से चर्चा करें। काम के प्रति मनोबल बढ़ेगा। नौकरी में बदलाव सोच-समझकर करें। बॉस आपके कार्यों की सराहना करेंगे।

5. सिंह राशि

आपके प्रभाव और प्रताप में वृद्धि होगी। पुराने मित्र से मुलाकात संभव है। शौक और मौज पर खर्च बढ़ सकता है। किसी पुरानी गलती का पछतावा रहेगा।

6. कन्या राशि

व्यापार में सामान्य दिन रहेगा। नौकरी तलाशने वालों को अच्छी खबर मिल सकती है। पुराने मित्र से भेंट होगी। अधिक लाभ के लालच में निवेश से बचें।

7. तुला राशि

नए काम की शुरुआत के लिए शुभ दिन। विरोधियों से सावधान रहें। प्रॉपर्टी संबंधी परेशानियाँ खत्म होंगी। वैवाहिक जीवन में मधुरता बनी रहेगी।

8. वृश्चिक राशि

दिन लाभदायक रहेगा। मित्रों का सहयोग मिलेगा। पेट संबंधी दिक्कत परेशान कर सकती है। संतान की ओर से शुभ समाचार मिलेगा। धन संबंधी मामलों में योजना बनाकर चलें।

9. धनु राशि

सकारात्मक परिणामों वाला दिन। रुके कार्य पूरे होंगे। भाइयों से लाभ मिलेगा। छात्रों को उच्च शिक्षा के अवसर मिलेंगे। सिंगल लोगों की किसी खास से मुलाकात संभव।

10. मकर राशि

भाई-बहनों का सहयोग मिलेगा। खान-पान पर ध्यान दें। बैंकिंग या सरकारी क्षेत्र में कार्यरत लोगों को सफलता मिलेगी। नए काम करने की इच्छा जागेगी।

11. कुंभ राशि

राजनीतिक और सामाजिक क्षेत्र में सक्रिय रहेंगे। आय-व्यय में संतुलन बनाकर चलें। किसी जरूरी काम से तनाव हो सकता है। बोलचाल में संयम रखें।

12. मीन राशि

परिवार के साथ घूमने-फिरने का मौका मिलेगा। चिंताएं दूर होंगी। संतान जिम्मेदारी निभाएगी। कार्यक्षेत्र में बुद्धि और विवेक से सफलता मिलेगी।

National Flag Insult: अम्बिकापुर में होली क्रॉस अस्पताल पर तिरंगे के अपमान का आरोप

National Flag Insult का मामला छत्तीसगढ़ के अम्बिकापुर से सामने आया है,

Food Safety Department Action: स्वतंत्रता दिवस से पहले विश्वनाथ होटल पर छापा

Food Safety Department Action के तहत स्वतंत्रता दिवस की पूर्व संध्या पर