सोयाबीन फसल नुकसान और खाद संकट को लेकर किसानों का हल्ला बोल, बागली में सैटेलाइट पद्धति के विरोध में पुतला दहन

- Advertisement -
Swadesh NewsAd image

Report: Rajendra Yogi

भारतीय किसान संघ ने एस डी एम कार्यालय के सामने धरने के तीसरे दिन बड़ी संख्या में किसान उपस्थित थे किसानो की मांग है कि क्षेत्र में यलो मोजैक, कीट व्याधि,अतिवृष्टि के कारण सोयाबीन फसल में बागली ,हाटपीपल्या, उदय नगर के क्षेत्र में काफी नुकसान हुआ था लेकिन राहत राशि के नाम से नाम मात्र की राहत राशि जिले में अलाट हुई है इसके विरोध में भारतीय किसान संघ ने पूरे जिले में 10 अक्टूबर को सभी तहसीलों में तहसीलदारों को मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन दिया था वही
बागली विकासखंड में 10 अक्टूबर से किसान धरने पर बैठे हैं
आज दोपहर 3 बजे प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना में सैटेलाइट पद्धति के विरोध स्वरूप सैटेलाइट पद्धति का पुतला का बागली नगर के इमली चोराहा, छत्रपति चोराहा, गांधी चोक ,इनानी चोराहा होते हुए शव यात्रा निकाली गई । इसके बाद थाने चौराहे पर पूर्व मुख्यमंत्री स्व कैलाश जोशी की प्रतिमा के सामने किसानों ने सेटेलाइट का पुतला फुका।
भारतीय किसान संघ के जिला अध्यक्ष हुकुम चंद पटेल का कहना है कि पिछले वर्ष भी सोयाबीन एवं मक्का फसल खराब हुई थी। जिसका प्रशासन ने सर्वे भी कराया लेकिन ना तो किसानों को राहत राशि मिली ना ही फसल बीमा का पूर्ण रूप से लाभ मिला उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री फसल बीमा में सैटेलाइट पद्धति एवं फसल कटाई प्रयोग में काफी अंतर आ रहा है इस कारण किसानों को फसल बीमा का लाभ नहीं मिल रहा है इसलिए भारतीय किसान संघ सेटेलाइट पद्धति का विरोध कर रहा है।देवास जिले में आलू ,लहसुन, प्याज ,गेहूं की बुवाई शुरू हो चुकी है लेकिन देवास जिले में इफको कंपनी का 12 -32-16 npk खाद अभी तक किसानों को नहीं मिला है ना है यूरिया, डीएपी ,पोटाश सोसाइटी में उपलब्ध है। इस कारण किसानों में काफी आक्रोश है।किसान बगैर खाद के बिना बोवनी करने को मजबूर है।

इन्होंने दिया सर्मथन दिया
राष्ट्रीय जाट महासभा देवास भारत के प्रदेश अध्यक्ष सुनील ठिगला, जिला अध्यक्ष दुर्गेश जाट म प्र पाटीदार समाज संगठन जिला देवास जिला अध्यक्ष रुपचंद सुर्या ने धरने का समर्थन किया। नारायणी सेना के जिला अध्यक्ष एडवोकेट संदीप यादव, कपिल यादव तहसील अध्यक्ष बागली , दीपक यादव तहसील अध्यक्ष हाटपिपल्या इसी प्रकार उदय नगर तहसील के पुंजापुरा में व्यापारियों ने आधा दिन अपने प्रतिष्ठान बंद कर किसानो की मांगों का समर्थन किया । धरना सतत जारी रहेगा

Woman Postmortem Worker: गरियाबंद की सरस्वती सहानी बनी साहस की मिसाल

Woman Postmortem Worker: पुरुषों के पीछे हटने पर सरस्वती ने उठाई जिम्मेदारी

Opium Cultivation Controversy: काँकेर में कांग्रेस का भाजपा पर हमला

Opium Cultivation Controversy: कांग्रेस नेता राजेश तिवारी ने प्रेसवार्ता में उठाए सवाल

JHARKHAND : निमडीह में सड़क किनारे मिले युवक के शव की हुई पहचान, हत्या की आशंका

JHARKHAND : निमडीह क्षेत्र में रविवार सुबह उस समय सनसनी फैल गई

UTTARAKHAND : भारत की जीत के लिए नैनीताल में खेल प्रेमियों की प्रार्थना

रिपोर्टर: भुवन सिंह ठठोला UTTARAKHAND : भारत और न्यूजीलैंड के बीच खेले

Mahtari Vandan Yojana: मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ओडिशा के लिए रवाना

Mahtari Vandan Yojana: अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर माताओं को दी बधाई रायपुर।

Gorakhapali Dispute: मारपीट में घायल कोटवार की मौत, गांव में तनाव बढ़ा

Gorakhapali Dispute: बिलासपुर में इलाज के दौरान कोटवार ने तोड़ा दम Gorakhapali

TOP 10 UP: उत्तर प्रदेश की आज की टॉप 10 बड़ी खबरें

TOP 10 UP: उत्तर प्रदेश में आज राजनीति, विकास, मौसम और सामाजिक

Chhattisgarh : रायपुर में अवैध प्लाटिंग पर चला प्रशासन का बुलडोजर

Chhattisgarh : रायपुर राजधानी में अवैध प्लाटिंग और निर्माण के खिलाफ प्रशासन

TOP 10 CG: छत्तीसगढ़ की आज की टॉप 10 बड़ी खबरें

TOP 10 CG: छत्तीसगढ़ में आज कई अहम घटनाएँ सुर्खियों में रहीं।

TOP 10 MP: मध्य प्रदेश की आज की 10 बड़ी खबरें

TOP 10 MP: मध्य प्रदेश में आज कई महत्वपूर्ण घटनाएँ और फैसले

International Women’s Day : नारी शक्ति, सम्मान और समानता का संदेश

International Women's Day : महिलाओं के अधिकार, उपलब्धियों और सशक्तिकरण को समर्पित

8 मार्च 2026 का राशिफल

मेष (Aries):आज का दिन ऊर्जा से भरा रहेगा। कार्यक्षेत्र में नई जिम्मेदारियां