,

मुरादाबाद: हनीट्रैप गैंग का खुलासा, पहले ‘ड्रीमगर्ल’ बन मोबाइल पर बात की फिर ब्लैकमेल का खेला

- Advertisement -
Ad imageAd image
Moradabad: Honeytrap gang busted; first posing as 'dreamgirl', chatted on mobile phone, then resorted to blackmail

रिपोर्ट: शमशेर मलिक, एडिट- विजय नंदन,

सोचिए, आप किसी अनजान नंबर से चैट कर रहे हैं। धीरे-धीरे बातों में प्यार घुलने लगता है और जब मिलने की बात होती है, तो सामने जो आता है, वो लड़की नहीं, जाल होता है। जी हाँ मुरादाबाद में हुआ कुछ ऐसा ही जहाँ प्यार के जाल में फँसाकर एक युवक को बना लिया गया ब्लैकमेल का शिकार। पुलिस ने किया इस हनी ट्रैप गैंग का बड़ा खुलासा पढ़िए कैसे ‘ऑनलाइन रोमांस’ ने बदल दी कई ज़िंदगी की दिशा।

मुरादाबाद: जिले के ठाकुरद्वारा थाना क्षेत्र में फिल्मी स्टाइल में ब्लैकमेल करने का मामला सामने आया है। गिरोह का एक सदस्य पहले आयुष्मान खुराना की फिल्म ‘ड्रीमगर्ल’ की तरह शिकार से मोबाइल पर बातचीत करता था, फिर तय स्थान पर बुलाकर अश्लील वीडियो बनाए जाते थे। पुलिस ने शिकायत के बाद ऐसे ही सनसनीखेज मामले का पर्दाफाश कर दिया। हनीट्रैप के इस खेल में गिरोह ने कितने लोगो को अपना शिकार बनाया और कितनी रकम वसूली इसका खुलासा पूछताछ में सामने आएगा।

पुलिस के मुताबिक पीड़ित युवक ने शिकायत की थी कि नगर के मोहल्ला छराहा में किराए के कमरे पर रह रहे चार युवकों ने उससे पहले लड़की बनकर बातचीत की और फिर मिलने के लिए ठाकुरद्वारा बुलाया। जब युवक वहां पहुंचा तो आरोपियों ने उसे कमरे में बंद कर नग्न कर उसकी वीडियो बना ली और फिर उसे वायरल करने की धमकी देकर पैसों की डिमांड करने लगे।

पीड़ित की शिकायत पर कोतवाली पुलिस ने तत्काल कार्रवाई की। जांच में सामने आया कि आरोपियों का यह हनीट्रैप गैंग पहले भी कई लोगों को अपना शिकार बना चुका है। पुलिस ने ज़िला बिजनौर और उत्तराखंड के जसपुर निवासी चारों आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। ठाकुरद्वारा पुलिस ने मामले को गंभीरता से लेते हुए पूरे गिरोह की गतिविधियों की जांच शुरू कर दी है। पुलिस का कहना है कि अगर किसी के साथ ऐसा प्रयास किया गया है तो वे तुरंत पुलिस को सूचना दें। शहर में बहुचर्चित हनीट्रैप का खुलासा होने के बाद हर कोई हैरान है।

Deoghar Congress Protest: चंदा चोरी और खान-खनिज संशोधन विधेयक के विरोध में कांग्रेस का धरना

रिपोर्ट: इम्तियाज अंसारी Deoghar Congress Protest झारखंड प्रदेश कांग्रेस कमेटी के निर्देश

Bhopal: अटूट विश्वास का पर्व रक्षाबंधन – राजकुमार बरूआ

"येन बद्धो बलिराजा दानवेन्द्रो महाबलः।तेन त्वामभिबध्नामि रक्षे मा चल मा चल॥लिप्यंतरण:" रक्षाबंधन

Indore: H1N1 को लेकर विशेषज्ञ की सलाह, कहा- डरना नहीं, संभलना होगा

Indore: मानसून के दौरान इन्फ्लुएंजा-ए (H1N1) यानी स्वाइन फ्लू के मामलों में

Kanpur में ट्रेनिंग एयरक्राफ्ट क्रैश, उड़ान के दौरान हुआ तेज धमाका; एक पायलट की मौत, दूसरा गंभीर

Kanpur: उत्तर प्रदेश के कानपुर में गुरुवार दोपहर एक ट्रेनिंग एयरक्राफ्ट दुर्घटनाग्रस्त