,

भारत में लियोनेल मेसी के साथ लुइस सुआरेज और रोड्रिगो डी पॉल का भी दिखेगा जलवा

भारत में लियोनेल मेसी के साथ लुइस सुआरेज और रोड्रिगो डी पॉल का भी दिखेगा जलवा

BY: MOHIT JAIN

भारत जल्द ही फुटबॉल के तीन महान खिलाड़ियों का स्वागत करने जा रहा है। अर्जेंटीना के लीजेंड लियोनेल मेसी, उनके साथी रोड्रिगो डी पॉल और उरुग्वे के सुपरस्टार लुइस सुआरेज दिसंबर 2025 में भारत दौरे पर आ रहे हैं। ‘GOAT Tour to India 2025’ के तहत यह तिकड़ी भारतीय फुटबॉल फैंस के लिए ऐतिहासिक पल लेकर आएगी।

एक साथ दिखेगी महान तिकड़ी

आयोजक सतद्रु दत्ता ने सोशल मीडिया पर घोषणा करते हुए कहा “अब सब कुछ तय हो गया है। अर्जेंटीना के वर्ल्ड कप विजेता रोड्रिगो डी पॉल और उरुग्वे के लुइस सुआरेज मेसी के साथ भारत दौरे पर आएंगे।”
डी पॉल, जो अर्जेंटीना की 2022 वर्ल्ड कप विजेता टीम का हिस्सा रहे हैं, मेसी के भरोसेमंद साथी हैं। वहीं सुआरेज, जो बार्सिलोना और लिवरपूल के लिए खेल चुके हैं, अपनी गोल स्कोरिंग क्षमता के लिए मशहूर हैं।

भारत के 4 शहरों में दिखेगा फुटबॉल का जादू

यह दौरा 13 दिसंबर से कोलकाता में शुरू होगा। इसके बाद यह अहमदाबाद, मुंबई और नई दिल्ली तक जाएगा। मेसी और उनकी टीम 15 दिसंबर को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से भी मुलाकात करेंगे।

‘GOAT Tour to India 2025’ भारत में फुटबॉल संस्कृति को नई दिशा देने वाला साबित हो सकता है। मेसी, सुआरेज और डी पॉल का एक साथ भारत आना भारतीय फैंस के लिए किसी उत्सव से कम नहीं होगा।

QUAD: पीएम मोदी ने उठाया तिरंगे वाला मार्कर, अमेरिकी पॉडकास्टर बोले- ट्रंप के अहंकार को दिया जवाब

QUAD: मनीला में आयोजित क्वाड नेताओं के शिखर सम्मेलन के दौरान प्रधानमंत्री…

USA में राहुल गांधी का बड़ा बयान, बोले- आर्थिक आपदा की ओर बढ़ रहा भारत; SIR पर भी उठाए सवाल

USA: लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी इन दिनों दो दिवसीय अमेरिका…

Kulgam मुठभेड़ में लश्कर कमांडर लतीफ भट ढेर, सरेंडर की अपील ठुकराने का वीडियो आया सामने

Kulgam: जम्मू-कश्मीर के कुलगाम जिले में सुरक्षाबलों और आतंकियों के बीच हुई…

Trump की हत्या की साजिश रचने वाले पाकिस्तानी को 27 साल 6 महीने की जेल, ईरान की IRGC से जुड़े थे तार

Trump: अमेरिका में राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप समेत कई प्रमुख नेताओं की हत्या…

Karthigai Deepam Controversy: थलपति विजय सरकार ने सुप्रीम कोर्ट से लगाई गुहार, मद्रास हाई कोर्ट के आदेश पर रोक की मांग

Karthigai Deepam Controversy: तमिलनाडु के मदुरै स्थित तिरुपरनकुंद्रम पहाड़ी पर कार्तिगई दीपम…

CG: Top 10

CG: 1. अवैध कटाई की जांच करने पहुंचे डिप्टी रेंजर को ग्रामीण…

MP: Top 10

MP: 1. MP में 20-21 नवंबर को आंधी-बारिश का अलर्ट, तूफान 'अकवान'…

Aaj ka Rashifal: जानें राशि केअनुसार कैसा रहेगा आज का दिन

Aaj ka Rashifal: 18 नवंबर 2026, बुधवार का दिन धार्मिक और ज्योतिषीय…

Bhiwani News : ₹4,200 की रिश्वत मांगने वाला पटवारी गिरफ्तार, ₹2,200 लेते ACB ने रंगे हाथों दबोचा

रिपोर्ट: जगबीर दुग्गल, भिवानी Bhiwani News : भिवानी। हरियाणा में भ्रष्टाचार के…