अफगानिस्तान ने पाकिस्तान पर जवाबी हमला किया, 15 सैनिक ढेर और तीन चौकियों पर कब्जा

- Advertisement -
Swadesh NewsAd image
अफगानिस्तान ने पाकिस्तान पर जवाबी हमला किया, 15 सैनिक ढेर और तीन चौकियों पर कब्जा

BY: MOHIT JAIN

पाकिस्तान और अफगानिस्तान के बीच बीते कुछ दिनों से तनाव बढ़ा हुआ है। पाकिस्तानी एयर अटैक के बाद अब अफगानिस्तान ने भी जवाबी कार्रवाई शुरू कर दी है। अभी तक की जानकारी के मुताबिक इस हमले में 15 पाकिस्तानी सैनिक मारे गए और अफगानिस्तान ने पाकिस्तान की तीन चौकियों पर कब्जा कर लिया।

तीन घंटे चला अफगान अभियान
हेलमंद सूचना एवं संस्कृति निदेशक राशिद हेलमंदी ने अफगान मीडिया टोलो न्यूज को बताया कि अफगान सुरक्षा बलों ने हेलमंद के बहरामचा के शाकिज, बीबी जानी और सालेहान इलाकों में तीन घंटे तक अभियान चलाया। इस दौरान पाकिस्तानी सुरक्षा बलों से पांच कलाश्निकोव, एक राइफल, एक नाइट विजन स्कोप और एक शव बरामद किया गया।

पाक-अफगान सीमा पर भीषण जंग: तालिबान का 'जवाबी प्रहार', 15 सैनिकों की मौत, चौकियों  पर कब्जा, जानें 'ड्यूरंड रेखा' विवाद - Malwa Abhi Tak

पाकिस्तानी एयर अटैक का जवाब
मिली जानकारी के मुताबिक, 9 अक्टूबर को पाकिस्तान ने अफगानिस्तान के काबुल, खोस्त, जलालाबाद और पक्तिका में टीटीपी चीफ नूर वली मेहसूद को निशाना बनाकर एयर अटैक किया था। अफगानिस्तान की यह कार्रवाई इस हमले का जवाब मानी जा रही है।

तीन चौकियों पर अफगान कब्जा
टोलो न्यूज के सूत्रों के अनुसार, अफगान सेना ने नंगरहर और कुनार प्रांतों में डुरंड लाइन के पास पाकिस्तानी चौकियों पर हमला कर तीन चौकियों पर कब्जा कर लिया। इस संघर्ष में पाकिस्तान को भारी नुकसान हुआ।

तालिबान शासन के विदेश मंत्री की भारत यात्रा के बीच हमला
यह हमला ऐसे समय हुआ है जब तालिबान सरकार के विदेश मंत्री अमीर खान मुत्तकी 8 दिवसीय भारत यात्रा पर हैं। अफगानिस्तान की यह कार्रवाई पाकिस्तान को साफ संदेश देने के रूप में देखी जा रही है कि वह भी जवाबी क्षमता रखता है।

Cooperative Farming: सहकारिता से किसानों की आय बढ़ेगी, रोजगार के नए अवसर मिलेंगे: उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा

Cooperative Farming: सहकारिता सप्ताह का समापन, किसानों को बहुआयामी सहकारिता अपनाने का

Shyama Prasad Mukherjee Jayanti: जामताड़ा में श्रद्धा के साथ मनाई गई डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी की जयंती

Shyama Prasad Mukherjee Jayanti: भाजपा नेताओं ने पुष्पांजलि अर्पित कर किया राष्ट्रसेवा