,

लखनऊ गैंगरेप केस: 11वीं की छात्रा से दरिंदगी, पुलिस एनकाउंटर में एक आरोपी घायल; 3 गिरफ्तार

- Advertisement -
Ad imageAd image
लखनऊ गैंगरेप केस: 11वीं की छात्रा से दरिंदगी, पुलिस एनकाउंटर में एक आरोपी घायल; 3 गिरफ्तार

BY: MOHIT JAIN

उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ के बंथरा थाना क्षेत्र में 11वीं कक्षा की एक छात्रा के साथ सामूहिक दुष्कर्म (गैंगरेप) की सनसनीखेज वारदात सामने आई है। बताया जाता है कि पांच युवकों ने इस घिनौनी वारदात को अंजाम दिया, जिसके बाद पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। जबकि, दो अन्य आरोपियों की तलाश अभी भी जारी है।

यह घटना उस समय हुई जब छात्रा अपनी बड़ी बहन के घर जा रही थी। रास्ते में वह अपने एक दोस्त से बात कर रही थी, तभी पांच युवक वहां पहुंचे और छात्रा से छेड़छाड़ करने लगे। छात्रा के दोस्त ने विरोध किया तो आरोपियों ने उसे बेरहमी से पीटा और भगा दिया। इसके बाद पांचों युवकों ने छात्रा के साथ गैंगरेप किया।

एनकाउंटर में घायल हुआ नामजद आरोपी, पैर में लगी गोली

वारदात की सूचना मिलते ही लखनऊ पुलिस तुरंत हरकत में आ गई और आरोपियों की तलाश में कई टीमें गठित की गईं। डीसीपी साउथ निपुण अग्रवाल के मुताबिक, 11 अक्टूबर की शाम करीब 5 बजे बंथरा थाना पुलिस को इस घटना की जानकारी मिली। पुलिस ने लड़की के पिता की तहरीर पर नामजद मुकदमा दर्ज कर लिया।

देर रात हरौनी रेलवे स्टेशन के पास पुलिस चेकिंग कर रही थी, तभी बाइक सवार दो संदिग्धों को रोकने का प्रयास किया गया। संदिग्धों ने पुलिस पर फायरिंग कर दी, जिसके बाद पुलिस की जवाबी कार्रवाई में एक व्यक्ति घायल हो गया। घायल आरोपी की पहचान ललित कश्यप के रूप में हुई, जो इस मुकदमे में नामजद आरोपी है। उसके पैर में गोली लगी है और उसे इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस ने उसके पास से एक अवैध असलहा भी बरामद किया है।

एक अन्य आरोपी मेराज भी गिरफ्तार, दो की तलाश जारी

पुलिस ने एनकाउंटर में घायल आरोपी ललित कश्यप के अलावा एक और नामजद आरोपी मेराज को भी गिरफ्तार कर लिया है। डीसीपी ने बताया कि बाइक पर सवार दूसरे शख्स की गिरफ्तारी के लिए भी टीम लगाई गई है। पुलिस ने इस मामले में कुल तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है, जबकि दो अन्य आरोपियों की तलाश में लगातार दबिश दी जा रही है। पुलिस जल्द ही सभी आरोपियों को सलाखों के पीछे पहुंचाने का दावा कर रही है।

Deoghar Congress Protest: चंदा चोरी और खान-खनिज संशोधन विधेयक के विरोध में कांग्रेस का धरना

रिपोर्ट: इम्तियाज अंसारी Deoghar Congress Protest झारखंड प्रदेश कांग्रेस कमेटी के निर्देश

Bhopal: अटूट विश्वास का पर्व रक्षाबंधन – राजकुमार बरूआ

"येन बद्धो बलिराजा दानवेन्द्रो महाबलः।तेन त्वामभिबध्नामि रक्षे मा चल मा चल॥लिप्यंतरण:" रक्षाबंधन

Indore: H1N1 को लेकर विशेषज्ञ की सलाह, कहा- डरना नहीं, संभलना होगा

Indore: मानसून के दौरान इन्फ्लुएंजा-ए (H1N1) यानी स्वाइन फ्लू के मामलों में

Kanpur में ट्रेनिंग एयरक्राफ्ट क्रैश, उड़ान के दौरान हुआ तेज धमाका; एक पायलट की मौत, दूसरा गंभीर

Kanpur: उत्तर प्रदेश के कानपुर में गुरुवार दोपहर एक ट्रेनिंग एयरक्राफ्ट दुर्घटनाग्रस्त