,

12 राशियों का दैनिक भविष्यफल: 12 अक्टूबर 2025

- Advertisement -
Ad imageAd image
12 राशियों का दैनिक भविष्यफल: 12 अक्टूबर 2025

BY: MOHIT JAIN

मेष से मीन तक सभी 12 राशियों के लिए आज का दिन कैसा रहेगा, जानें करियर, प्रेम, स्वास्थ्य और धन से जुड़ी भविष्यवाणियां।

वृष राशि:
प्रेम जीवन में खुशियां रहेंगी। सरकारी नौकरी वालों को ट्रांसफर की संभावना है। परिवार में विवाह संबंधी बाधाएं दूर होंगी। संतान को नए कोर्स में दाखिला मिल सकता है। सेहत को लेकर सतर्क रहें और डॉक्टर से परामर्श लें। यदि लोन के लिए प्रयासरत थे तो सफलता मिलेगी।

मिथुन राशि:
करियर में उछाल देखने को मिलेगा। आय के स्रोत बढ़ेंगे जिससे मन प्रसन्न रहेगा। पारिवारिक मामलों में बातचीत से समाधान निकालें। सहयोगियों की बातों से मन दुखी हो सकता है। वरिष्ठों का आशीर्वाद मिलेगा और नई जिम्मेदारी मिल सकती है।

कर्क राशि:
दिन मौज-मस्ती से भरा रहेगा, लेकिन किसी अनजान व्यक्ति पर भरोसा न करें। सेहत में उतार-चढ़ाव संभव है। कीमती सामान संभालकर रखें। बॉस के साथ संबंध मधुर रहेंगे जिससे आपको मनपसंद काम मिलेगा।

सिंह राशि:
आज का दिन सकारात्मक रहेगा। पुराने विवादों को दोबारा न उठाएं। नया प्रोजेक्ट मिलने से आपकी प्रतिष्ठा बढ़ेगी। रुका हुआ धन मिलने के योग बन रहे हैं। सेहत को लेकर थोड़ा सतर्क रहें।

कन्या राशि:
काम में जिम्मेदारी दिखाने से बॉस खुश होंगे। करियर में प्रगति के संकेत हैं। संतान की ओर से निराशाजनक समाचार मिल सकता है। क्रोध पर नियंत्रण रखें। परिवार में धार्मिक आयोजन संभव है।

तुला राशि:
दांपत्य जीवन में खुशहाली रहेगी। जीवनसाथी को नई नौकरी का अवसर मिल सकता है। बच्चों की प्रगति से मन खुश रहेगा। इनकम बढ़ेगी और नया काम शुरू करने का विचार सफल रहेगा।

वृश्चिक राशि:
जरूरतमंद की मदद करें, लाभ मिलेगा। दोस्तों के साथ समय अच्छा गुजरेगा। बिजनेस में सुधार होगा। विद्यार्थियों को पढ़ाई में मार्गदर्शन मिलेगा। दिन आनंदपूर्ण रहेगा।

धनु राशि:
कार्यक्षेत्र में सहयोग मिलेगा। पारिवारिक समस्याएं कम होंगी। भाई-बहनों का साथ रहेगा। संपत्ति का सौदा सोच-समझकर करें। माता-पिता के आशीर्वाद से कोई अटका काम बनेगा।

मकर राशि:
पुरानी समस्याओं का समाधान मिलेगा। जीवनसाथी से रिश्ते बेहतर होंगे। वरिष्ठों से लाभ होगा। छोटे बच्चों को उपहार दे सकते हैं। नई नौकरी या प्रोजेक्ट मिलने की संभावना है।

कुंभ राशि:
विद्यार्थियों की पढ़ाई में आई दिक्कतें दूर होंगी। नई कोशिशें सफल होंगी। खर्च बढ़ सकता है। किसी पुराने मित्र से मुलाकात होगी। व्यवसाय में शुभ समाचार मिलेगा।

मीन राशि:
धार्मिक यात्रा के योग हैं। आत्मविश्वास से काम करें। रुका हुआ कार्य परेशान कर सकता है लेकिन अंततः सफलता मिलेगी। संतान आपकी उम्मीदों पर खरी उतरेगी। मेहनत का पूरा फल मिलेगा।

National Flag Insult: अम्बिकापुर में होली क्रॉस अस्पताल पर तिरंगे के अपमान का आरोप

National Flag Insult का मामला छत्तीसगढ़ के अम्बिकापुर से सामने आया है,

Food Safety Department Action: स्वतंत्रता दिवस से पहले विश्वनाथ होटल पर छापा

Food Safety Department Action के तहत स्वतंत्रता दिवस की पूर्व संध्या पर