,

एक करोड़ 26 लाख लाड़ली बहनों को मिलेगी रविवार को 29वीं किस्त

भोपाल : मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव रविवार 12 अक्टूबर को श्योपुर जिले में आयोजित कार्यक्रम के माध्यम से लाड़ली बहना योजना के तहत प्रदेश की लगभग 1 करोड़ 26 लाख 86 हजार लाड़ली बहनों के बैंक खातों में 29वीं किस्त 1541 करोड की राशि का अंतरण करेंगे। मेला ग्रांउड पर आयोजित कार्यक्रम से श्योपुर जिले के 98.87 करोड़ के विकास कार्यो का लोकार्पण करेंगे तथा 460.40 करोड़ के निर्माण तथा विकास कार्यो का शिलान्यास करेंगे।

स्व-सहायता समूह की महिलाओं को सौपेंगे 30 करोड से अधिक सीसीएल राशि का चैक

मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव इस अवसर पर शासन की विभिन्न योजनाओं के तहत हितग्राहियों को लाभान्वित करेंगे। महिला सशक्तिकरण की दिशा में प्रदेश सरकार द्वारा किये जा रहे कार्यो के तहत एनआरएलएम अंतर्गत संचालित स्व-सहायता समूह की महिलाओं को 30 करोड़ 12 लाख रूपये की सीसीएल राशि का चैक सौपेंगे। इसके अलावा मुख्यमंत्री दुधारू गाय प्रतियोगिता पुरस्कार योजना, आचार्य विद्यासागर गौ-संवर्धन योजना, प्रधानमंत्री सूक्ष्म खाद्य उद्यम उन्नयन योजना, मुख्यमंत्री जन-कल्याण संबल योजना, प्रधानमंत्री मत्स्य संपदा योजना, राष्ट्रीय बाल स्वास्थ्य कार्यक्रम अंतर्गत नि:शुल्क उपचार योजना, मुख्यमंत्री कल्याण विवाह सहायता योजना, दिव्यांग विवाह प्रोत्साहन योजना सहित अन्य योजनाओं में हितग्राहियों को हितलाभ का वितरण करेंगे।

Chanakya Neeti: 5 बातें जो हर बिजनेसमैन को बना सकती हैं सफल, कारोबार में इन गलतियों से बचना जरूरी

Chanakya Neeti: आचार्य चाणक्य को भारतीय इतिहास के महान कूटनीतिज्ञ, अर्थशास्त्री और…

MP Cleanliness Survey : स्वच्छता में लीडर मध्यप्रदेश, बढ़ेगा पर्यटन, रोजगार, निवेश

रिपोर्ट- प्रमोद श्रीवास्तवMP Cleanliness Survey : भोपाल, स्वच्छता के क्षेत्र में मध्यप्रदेश…

Chhattisgarh Politics : मिशन 2028 की सियासी बिसात, आदिवासी सम्मान, धान पर आर-पार

रिपोर्ट- हिमांशु पटेल Chhattisgarh Politics : रायपुर, छत्तीसगढ़ में मिशन 2028 की…

Jammu Kashmir के किश्तवाड़ में दो SPO के शव मिले, शरीर पर गोलियों के निशान; सर्विस हथियार भी गायब

Jammu Kashmir: जम्मू-कश्मीर के किश्तवाड़ जिले से दो पुलिसकर्मियों के लापता होने…

CG: Top 10

CG: 1. कारोबारी दीपक टंडन ने BJP नेत्री से भी ऐंठे पैसे,…

MP: Top 10

MP: 1. भोपाल नगर निगम से कांग्रेस पार्षद ने मांगा ₹169.8 करोड़…

Aaj ka Rashifal: जानें राशि के अनुसार कैसा रहेगा आज का दिन

Aaj ka Rashifal: गुरुवार का दिन कई राशियों के लिए नई उम्मीदें…