मरे हुए लोग कर रहे मनरेगा में मजदूरी! रायसेन की ग्राम पंचायत उड़दमऊ का चौंकाने वाला मामला

- Advertisement -
Swadesh NewsAd image

Report: Ram Yadav

रायसेन। सरकारी योजनाओं का उद्देश्य गरीबों और मजदूरों को लाभ पहुंचाना है, लेकिन ग्राम पंचायत उड़दमऊ में हालात ने इसे भ्रष्टाचार का मैदान बना दिया है। यहां सरपंच, सचिव और रोजगार सहायक ने मृत व्यक्तियों के नाम पर मनरेगा में मजदूरी कराई और सरकारी धन का खुलेआम दुरुपयोग किया।

मृतकों के नाम पर फर्जी मजदूरी

ग्राम गोरिया, इमलिया और आफतगंज में नवाब खान, शब्बीर खान और रशीद खान जैसे मृतक आज भी मनरेगा पोर्टल पर सक्रिय दिखाए जा रहे हैं। इनके नाम पर मजदूरी का भुगतान किया गया। इतना ही नहीं, ग्रेवल रोड, कपिल धारा कूप, खेत तालाब और सीसी नाली निर्माण जैसी योजनाओं में भी जेसीबी और ट्रैक्टर ट्रालियों के माध्यम से काम कराकर फर्जी भुगतान किया गया। कई हितग्राहियों से शौचालय निर्माण की राशि भी हड़प ली गई।

ग्रामीणों ने भी उठाए सवाल

ग्रामीण मजदूर जैसे रुआब खान, गोपाल सिंह, मधुसूदन, संतोष धाकड़, मेहराब खान, जलील खान, हारून खान, अनीस खान, फिरदौस खान, ग्यारसी धाकड़, जालम सिंह ने बताया कि उनके नाम पर बिना काम किए भुगतान किया गया। स्थानीय लोगों का आरोप है कि महिला सरपंच के पति संदीप राय और सचिव ने अपनी राजनीतिक पहुंच का उपयोग करके भ्रष्टाचार को बढ़ावा दिया। सालों से अधिकारियों और नेताओं की मिलीभगत से यह खेल चलता आया है।

प्रशासन की सुस्ती पर उठ रहे सवाल

अब सवाल यह उठता है कि जब यह खेल अधिकारियों की नजर में होते हुए भी चल रहा है, तो कार्रवाई क्यों नहीं हो रही?
स्थानीय लोगों का कहना है कि यदि उच्च स्तर से जांच की जाए तो पंचायत में चल रहे भ्रष्टाचार के बड़े खुलासे सामने आ सकते हैं और कई जिम्मेदार जेल की सलाखों तक पहुंच सकते हैं। सवाल यह है कि क्या प्रशासन ने मृत आत्माओं को मजदूरी दिलाने का नया तरीका खोज लिया है?

- Advertisement -
Ad imageAd image

MP: Top 10

MP: जानें प्रदेश की 10 बड़ी खबरें... 1. सीएम ने पाठ्य पुस्तक

Khairagarh में मौसम ने ली करवट, तेज बारिश और आंधी से गर्मी से मिली राहत

Report by: Khilesh Verma Khairagarh जिले में शुक्रवार सुबह अचानक मौसम बदल

3 रुपये महंगा हुआ Petrol Diesel, ट्रांसपोर्ट से रसोई तक पड़ेगा असर

Petrol Diesel: देशभर में एक बार फिर पेट्रोल, डीजल और सीएनजी की

Tamil Nadu के सीएम विजय का बड़ा ऐलान, कर्मचारियों का बढ़ाया महंगाई भत्ता; महिलाओं को भी जल्द मिलेंगे 1000 रुपये

Tamil Nadu: तमिलनाडु सरकार ने सरकारी कर्मचारियों, शिक्षकों और पेंशनभोगियों को बड़ी

CG: Top 10

CG: जानें छत्तीसगढ़ की 10 बड़ी खबरें.. 1. रायपुर में झमाझम बारिश,

MP: Top 10

MP: जानें प्रदेश की 10 बड़ी खबरें... 1. सीएम ने पाठ्य पुस्तक

Horoscope: जानें आज का राशिफल

Horoscope: शुक्रवार का दिन ज्योतिषीय दृष्टि से बेहद खास रहने वाला है।

Gwalior : 17 मई को ‘नारद पत्रकारिता सम्मान समारोह’, 11 श्रेणियों में सम्मानित होंगे पत्रकार

Gwalior : मामा माणिकचंद वाजपेयी स्मृति सेवा न्यास के तत्वावधान में आद्य