ऋषिकेश में प्रदर्शित हुई फ़िल्म अजेय: द अनटोल्ड स्टोरी ऑफ़ ए योगी

- Advertisement -
Swadesh NewsAd image
ऋषिकेश में प्रदर्शित हुई फ़िल्म अजेय: द अनटोल्ड स्टोरी ऑफ़ ए योगी

BY: MOHIT JAIN

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के जीवन पर आधारित फ़िल्म “अजेय: द अनटोल्ड स्टोरी ऑफ़ ए योगी” का प्रदर्शन आज ऋषिकेश में हुआ। फ़िल्म देखने के लिए शहर और आसपास के क्षेत्रों के सैकड़ों साधु-संत और श्रद्धालु सिनेमाघर पहुंचे।

कार्यक्रम का शुभारंभ परमार्थ निकेतन के परमाध्यक्ष स्वामी चिदानंद मुनि महाराज, विधायक प्रेमचंद अग्रवाल, पूर्व मेयर अनीता ममगाई और फ़िल्म के मुख्य प्रेरणा स्रोत शांतनु गुप्ता ने दीप प्रज्वलित कर किया।

शांतनु गुप्ता ने बताया कि यह फ़िल्म उनकी लिखी किताब “द मौन्क हू बिकेम चीफ़ मिनिस्टर” से प्रेरित है। फ़िल्म में योगी आदित्यनाथ के एक साधु से राजनीतिज्ञ और फिर मुख्यमंत्री बनने तक के संघर्ष, उनके निर्णय और समाज के प्रति उनके योगदान को विस्तार से दिखाया गया है।

संतों और जनता ने की सराहना

फ़िल्म देखने के बाद संतों और दर्शकों ने योगी आदित्यनाथ के संघर्ष, नेतृत्व और सरल जीवन शैली की सराहना की। कार्यक्रम के दौरान सिनेमाघर “जय श्री राम” के उद्घोषों से गूंजता रहा, जिससे पूरे वातावरण में श्रद्धा और उत्साह बना रहा।

फ़िल्म में दर्शकों ने उनके समर्पण, धैर्य और नेतृत्व क्षमता को महसूस किया, साथ ही समाज सेवा और नैतिक मूल्यों के प्रति उनके दृष्टिकोण को भी समझा।

समाज और राजनीति का संगम

ऋषिकेश और आसपास के आश्रमों के साधु-संतों ने यह फिल्म देखकर युवा पीढ़ी के लिए प्रेरणा का संदेश पाया। कार्यक्रम में शामिल नेताओं ने भी योगी आदित्यनाथ के जीवन और उनके कार्यों की प्रशंसा की और इसे समाज में सकारात्मक बदलाव लाने वाला बताया।

Ram Temple: राम मंदिर चढ़ावा विवाद पर दंतेवाड़ा में कांग्रेस का हमला, सुप्रीम कोर्ट की निगरानी में जांच की मांग

Ram Temple: छत्तीसगढ़ के दंतेवाड़ा में जिला कांग्रेस कमेटी द्वारा आयोजित पत्रकार

Sevagram Issue : नवा रायपुर सेवाग्राम मुद्दे पर भूपेश बघेल और अजय चंद्राकर में तीखी नोकझोंक

Sevagram Issue : छत्तीसगढ़ विधानसभा में नवा रायपुर सेवाग्राम परियोजना को लेकर

Sleemanabad Tunne : नर्मदा के अमृत जल से विंध्य की प्यास बुझाने वाला इंजीनियरिंग चमत्कार

Sleemanabad Tunne : मध्यप्रदेश की बरगी व्यपवर्तन परियोजना केवल एक सिंचाई परियोजना