अक्टूबर के दूसरे सप्ताह में ही MP में रातें ठंडी: राजगढ़ में पारा 16° से नीचे, 14 अक्टूबर से बारिश का नया सिस्टम

- Advertisement -
Swadesh NewsAd image
अक्टूबर के दूसरे सप्ताह में ही MP में रातें ठंडी: राजगढ़ में पारा 16° से नीचे, 14 अक्टूबर से बारिश का नया सिस्टम

BY: MOHIT JAIN

अक्टूबर के दूसरे सप्ताह में ही मध्यप्रदेश के कई हिस्सों में मौसम का मिजाज बदल गया है। राजगढ़ इस समय सबसे ठंडा जिला बना हुआ है, जहां तापमान 16 डिग्री सेल्सियस से नीचे दर्ज किया गया। भोपाल में भी पारा 18 डिग्री के आसपास पहुंच गया है। मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार, यह ठंडक उत्तरी हवाओं के कारण महसूस की जा रही है, जो सामान्य तौर पर अक्टूबर के तीसरे या चौथे सप्ताह में देखने को मिलती है।

गुरुवार को प्रदेश के किसी भी हिस्से में तेज बारिश नहीं हुई। भोपाल, इंदौर, ग्वालियर, उज्जैन और जबलपुर जैसे शहरों में दिनभर धूप खिली रही और शाम होते ही हल्की ठंडी हवा चली। मौसम विभाग ने बताया कि फिलहाल प्रदेश में बारिश का कोई बड़ा सिस्टम सक्रिय नहीं है।

14 अक्टूबर से नया सिस्टम बनेगा
सीनियर मौसम वैज्ञानिक डॉ. दिव्या ई. सुरेंद्रन ने बताया कि 14 अक्टूबर को प्रदेश के कुछ इलाकों में हल्की बारिश हो सकती है। वहीं 11, 12 और 13 अक्टूबर तक मौसम शुष्क रहेगा। पूर्वी हिस्से के कुछ जिलों में शुक्रवार को बूंदाबांदी के आसार हैं।

I Love Gwalior - Night 🌉 view Gwalior fort | Facebook

12 जिलों से लौट चुका मानसून
मौसम विभाग के अनुसार, ग्वालियर, श्योपुर, मुरैना, भिंड, दतिया, शिवपुरी, गुना, आगर-मालवा, नीमच, मंदसौर और रतलाम सहित कुल 12 जिलों से मानसून पूरी तरह लौट चुका है। वहीं राजगढ़ और अशोकनगर के कुछ हिस्सों से भी मानसून रवानगी की ओर है।

दिन का तापमान भी गिरा
दिन के तापमान में भी गिरावट दर्ज की गई है। गुरुवार को पचमढ़ी का अधिकतम तापमान 25.4 डिग्री, बैतूल का 27.7 डिग्री और दतिया का 29.7 डिग्री सेल्सियस रहा। कई अन्य जिलों में भी दिन का पारा 30 डिग्री से नीचे दर्ज किया गया, जिससे प्रदेश में अब हल्की ठंड का एहसास होने लगा है।

Mumbai Ahmedabad Bullet Train: भारत की पहली बुलेट ट्रेन परियोजना को मिली रफ्तार, 2027 में शुरू होगा पहला सेक्शन

Mumbai Ahmedabad Bullet Train देश की बहुप्रतीक्षित मुंबई-अहमदाबाद हाई-स्पीड रेल परियोजना को

Delhi Police Commissioner : अनुराग कुमार बने दिल्ली पुलिस के नए कमिश्नर, सतीश गोलचा की ली जगह

Delhi Police Commissioner : केंद्र सरकार ने वरिष्ठ आईपीएस अधिकारी अनुराग कुमार

jaruvakheda theft case: जरुआखेड़ा में चोरी की वारदातों से दहशत, आधा दर्जन घरों को बनाया निशाना

रिपोर्टर-आदर्श दुबे jaruvakheda theft case सागर जिले के जरुआखेड़ा क्षेत्र में अज्ञात

UP Police Encounter: फिरोजाबाद में पुलिस-बदमाश मुठभेड़, 2 बदमाश ढेर

UP Police Encounter उत्तर प्रदेश के फिरोजाबाद जिले के शिकोहाबाद थाना क्षेत्र

CM Yogi Adityanath, Kanwar Yatra Guidelines: कांवड़ यात्रा में अनुशासन रखें, हुड़दंग से बचें: सीएम योगी

CM Yogi Adityanath, Kanwar Yatra Guidelines उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ

World’s Richest Temple: दुनिया का सबसे अमीर मंदिर: करोड़ों का चढ़ावा, दानदाताओं को मिलते हैं सोने-चांदी के सिक्के

World's Richest Temple आंध्र प्रदेश स्थित प्रसिद्ध तिरुमला तिरुपति वेंकटेश्वर मंदिर दुनिया

India First Hydrogen Train: भारत की पहली हाइड्रोजन ट्रेन पटरियों पर दौड़ी

India First Hydrogen Train भारतीय रेलवे ने हरित परिवहन की दिशा में