,

देवरिया मेडिकल कॉलेज में हड़कंप: पानी की टंकी में मिला अज्ञात शव, DM ने की सख्त कार्रवाई

- Advertisement -
Ad imageAd image

BY: Yoganand Shrivastva

उत्तर प्रदेश: देवरिया जिले के महर्षि देवरहा बाबा मेडिकल कॉलेज में सोमवार को उस वक्त अफरा-तफरी मच गई, जब कॉलेज परिसर में बनी पानी की टंकी से एक अज्ञात व्यक्ति का सड़ा हुआ शव बरामद हुआ। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस और प्रशासनिक अधिकारी मौके पर पहुंचे और कई घंटों की मेहनत के बाद शव को बाहर निकाला गया। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है, जबकि मृतक की पहचान अब तक नहीं हो सकी है।

टंकी सील कराई गई, पानी की सप्लाई बंद

घटना के बाद मंगलवार को जिलाधिकारी दिव्या मित्तल ने मेडिकल कॉलेज का निरीक्षण किया और जहां शव मिला था, उस पानी की टंकी को तत्काल सील करने के निर्देश दिए। उन्होंने पूरे मामले को गंभीर लापरवाही बताते हुए नाराजगी जताई। जिलाधिकारी ने कॉलेज प्रशासन से पूछा कि जब मरीज और तीमारदार इसी पानी का उपयोग कर रहे थे, तब टंकी की नियमित जांच क्यों नहीं की गई।

चार सदस्यीय जांच समिति गठित

DM ने मौके पर ही एक चार सदस्यीय जांच समिति बनाई है, जिसमें मुख्य विकास अधिकारी (CDO), मुख्य राजस्व अधिकारी (CRO), अपर मुख्य चिकित्सा अधिकारी (ACMO) और सर्किल ऑफिसर (CO) सदर को शामिल किया गया है। समिति को निर्देश दिया गया है कि एक दिन के भीतर जांच रिपोर्ट प्रस्तुत की जाए।

पानी की वैकल्पिक व्यवस्था शुरू

सावधानी के तौर पर मेडिकल कॉलेज की मुख्य पानी सप्लाई लाइन बंद कर दी गई है और अब अस्थायी रूप से टैंकरों के माध्यम से पानी की आपूर्ति की जा रही है। DM ने कॉलेज प्रशासन को निर्देश दिया है कि जब तक जांच पूरी नहीं होती, तब तक किसी भी परिस्थिति में इस टंकी से पानी का उपयोग न किया जाए।

जांच जारी, जिम्मेदारों पर होगी कार्रवाई

प्रशासन और पुलिस संयुक्त रूप से इस बात की जांच कर रहे हैं कि शव पानी की टंकी में कैसे पहुंचा और इसके लिए कौन जिम्मेदार है। फिलहाल, कॉलेज के रिकॉर्ड रूम और सुरक्षा रजिस्टर की भी जांच की जा रही है। डीएम ने कहा कि यह मामला मरीजों की सुरक्षा और जनस्वास्थ्य से जुड़ा अत्यंत गंभीर मामला है, और दोषी पाए जाने पर संबंधित अधिकारियों या कर्मचारियों पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

Aaj ka Rashifal: जानें राशि के हिसाब से कैसा रहेगा आज का दिन

Aaj ka Rashifal: 27 अगस्त 2026, गुरुवार का दिन ज्योतिषीय दृष्टि से

ICC Test Rankings में ऋषभ पंत का जलवा, टॉप-10 में बनाई जगह, यशस्वी जायसवाल को बड़ा झटका

ICC Test Rankings : आईसीसी की ताजा टेस्ट रैंकिंग में भारतीय खिलाड़ियों

Pakhhanjur Ganja Seizure: 3.750 किलो गांजा के साथ दो आरोपी गिरफ्तार, 2.73 लाख रुपये की संपत्ति जब्त

संवाददाता: सुजीत मंडल Pakhhanjur Ganja Seizure: उजियारा अभियान के तहत पुलिस की

Islamabad के अस्पताल में भीषण आग, 15 नवजात बच्चों की मौत; पीएम शहबाज शरीफ ने जताया दुख

Islamabad: पाकिस्तान की राजधानी इस्लामाबाद में बुधवार को एक सरकारी अस्पताल में

PM Modi ने ईद मिलाद-उन-नबी और ओणम की दी शुभकामनाएं, एकता-खुशहाली की कामना की

PM Modi: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बुधवार को देशवासियों को दो प्रमुख