,

गोरखपुर में 14-15 अक्टूबर को होगा रोजगार महाकुंभ 2025: यूएई और ओमान में 10 हजार से अधिक पदों पर भर्ती, मिलेगी मुफ्त आवास व भोजन की सुविधा

- Advertisement -
Ad imageAd image

BY: Yoganand Shrivastava

उत्तर प्रदेश के गोरखपुर में आगामी 14 और 15 अक्टूबर 2025 को मदन मोहन मालवीय प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय (MMMUT) के परिसर में रोजगार महाकुंभ 2025 का आयोजन किया जा रहा है। इस दो दिवसीय आयोजन का उद्देश्य प्रदेश के युवाओं को अंतरराष्ट्रीय स्तर पर रोजगार के अवसर उपलब्ध कराना और कौशल आधारित नौकरियों को बढ़ावा देना है।

इस रोजगार मेले में यूएई, ओमान और अन्य देशों में काम करने के इच्छुक युवाओं के लिए 10,855 से अधिक पदों पर भर्ती की जाएगी। इन पदों में निर्माण क्षेत्र से जुड़े विभिन्न प्रोफाइल शामिल हैं, जैसे — कंस्ट्रक्शन सुपरवाइजर, सिविल फोरमैन, ट्रांजिट मिक्सर ड्राइवर, मोबाइल पंप ऑपरेटर, हैवी ट्रक व बस चालक, शटरिंग कारपेंटर और हेल्पर आदि।

वेतन पैकेज ₹24,000 से ₹1.20 लाख प्रतिमाह तक तय किया गया है। साथ ही चयनित उम्मीदवारों को मुफ्त आवास और भोजन की सुविधा भी प्रदान की जाएगी। सेवायोजन विभाग ने बताया कि पूरी भर्ती प्रक्रिया डिजिटल और पारदर्शी होगी। सभी रिक्तियों का विस्तृत विवरण rojgaarsangam.up.gov.in वेबसाइट पर उपलब्ध है। इच्छुक अभ्यर्थियों को पोर्टल पर ऑनलाइन पंजीकरण कर एडमिट कार्ड डाउनलोड करना होगा, जिसमें क्यूआर कोड अनिवार्य रहेगा।

विभाग ने युवाओं से अपील की है कि वे समय पर पंजीकरण कर इस अवसर का लाभ उठाएं। अधिकारियों के अनुसार, यह मेला युवाओं को रोजगार के साथ-साथ अंतरराष्ट्रीय कार्य अनुभव भी प्रदान करेगा, जिससे उनके कौशल विकास और आत्मनिर्भरता में वृद्धि होगी। इससे पहले अगस्त 2025 में लखनऊ में आयोजित रोजगार महाकुंभ में 16,000 से अधिक अभ्यर्थियों को नौकरी के अवसर मिले थे। अब गोरखपुर में होने वाला यह आयोजन पूर्वांचल के युवाओं के लिए एक बड़ा अवसर लेकर आ रहा है।

ICC Test Rankings में ऋषभ पंत का जलवा, टॉप-10 में बनाई जगह, यशस्वी जायसवाल को बड़ा झटका

ICC Test Rankings : आईसीसी की ताजा टेस्ट रैंकिंग में भारतीय खिलाड़ियों

Pakhhanjur Ganja Seizure: 3.750 किलो गांजा के साथ दो आरोपी गिरफ्तार, 2.73 लाख रुपये की संपत्ति जब्त

संवाददाता: सुजीत मंडल Pakhhanjur Ganja Seizure: उजियारा अभियान के तहत पुलिस की

Islamabad के अस्पताल में भीषण आग, 15 नवजात बच्चों की मौत; पीएम शहबाज शरीफ ने जताया दुख

Islamabad: पाकिस्तान की राजधानी इस्लामाबाद में बुधवार को एक सरकारी अस्पताल में

PM Modi ने ईद मिलाद-उन-नबी और ओणम की दी शुभकामनाएं, एकता-खुशहाली की कामना की

PM Modi: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बुधवार को देशवासियों को दो प्रमुख

CG: Top 10

CG: छत्तीसगढ़ की 10 बड़ी खबरें 1. छत्तीसगढ़ में आज भारी बारिश

MP: Top 10

MP : जानें प्रदेश की 10 बड़ी खबरें 1. भोपाल में आज

Chanakya Niti: जीवन में कैसी भी परिस्थिति हो, इन 3 चीजों पर कभी न करें शर्म, चाणक्य की सीख आएगी काम

Chanakya Niti: आचार्य चाणक्य को भारतीय इतिहास के महान विद्वान, अर्थशास्त्री और