रेत से भरी हाइवा ने मारी नगर पालिका कर्मचारी को टक्कर

- Advertisement -
Swadesh NewsAd image
A sand-laden Hiva hit a municipal employee

स्वच्छता दीदियों का फूटा गुस्सा – चक्काजाम कर जताया विरोध

रायपुर जिले के गोबरा नवापारा नगर पालिका क्षेत्र में शुक्रवार सुबह एक बड़ा हादसा हो गया। यहां रेत से भरी हाइवा वाहन ने नगर पालिका की महिला स्वच्छता सुपरवाइजर को जोरदार टक्कर मार दी, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गईं।

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, महिला कर्मचारी सड़क किनारे अपनी ड्यूटी कर रही थीं, तभी तेज रफ्तार हाइवा ने उन्हें कुचल दिया। हादसे के बाद क्षेत्र में अफरा-तफरी मच गई और स्वच्छता दीदियों के साथ स्थानीय नागरिकों ने चक्काजाम कर विरोध प्रदर्शन शुरू कर दिया।

सूचना मिलते ही नगर पालिका के सीएमओ और पुलिस दल मौके पर पहुंचे और आक्रोशित भीड़ को शांत कराया। घायल महिला सुपरवाइजर को तत्काल इलाज के लिए नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उनकी स्थिति गंभीर बताई जा रही है।

घटना के बाद गुस्से में स्वच्छता दीदियां
साथी कर्मचारी के घायल होने की खबर मिलते ही बड़ी संख्या में स्वच्छता दीदियां मौके पर पहुंचीं। उन्होंने सड़क पर जाम लगाकर दोषी वाहन चालक की गिरफ्तारी की मांग की।

पुलिस जांच में जुटी
पुलिस ने हाइवा वाहन को कब्जे में लेकर चालक की तलाश शुरू कर दी है। सीएमओ ने कहा कि घायल कर्मचारी के इलाज का पूरा खर्च नगर पालिका प्रशासन द्वारा वहन किया जाएगा।

- Advertisement -
Ad imageAd image

International Yoga Day 2026 : अंतरराष्ट्रीय योग दिवस, भारतीय ज्ञान परंपरा का वैश्विक आलोक

लेखक: गोविंद सिंह राजपूत, खाद्य, नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता संरक्षण मंत्री International

Haridwar Cleanliness Drive: सोमवती अमावस्या स्नान पर्व के बाद हरिद्वार में चला स्वच्छता महाअभियान

Haridwar Cleanliness Drive: सोमवती अमावस्या स्नान पर्व के समापन के बाद हरिद्वार

Chandeni School Infrastructure: जर्जर भवन में पढ़ने को मजबूर बच्चे, चंदेनी स्कूल का अधूरा निर्माण बना चिंता का विषय

Chandeni School Infrastructure: खैरागढ़ जिले के ग्राम चंदेनी स्थित शासकीय प्राथमिक शाला

CG TOP 10: छत्तीसगढ़ प्रदेश की 10 बड़ी खबरें

1. CG TOP 10: तिल्दा में छात्र की चाकू मारकर हत्या CG