,

झारखंड की 10 बड़ी खबरें: 8 अक्टूबर 2025

- Advertisement -
Ad imageAd image
झारखंड की 10 बड़ी खबरें: 8 अक्टूबर 2025

BY: MOHIT JAIN

झारखंड में आज कई अहम घटनाएं सुर्खियों में रहीं चाईबासा की योग टीम राष्ट्रीय चैंपियनशिप के लिए रवाना हुई, तो वहीं धनबाद में साइबर ठगों का बड़ा गिरोह पकड़ा गया। रांची, देवघर, गिरिडीह और गढ़वा से भी राजनीतिक, धार्मिक और आपराधिक घटनाओं की बड़ी खबरें सामने आईं। पढ़िए एक नजर में झारखंड की 10 बड़ी खबरें।

1. चाईबासा योग टीम मैसूर रवाना

स्थान: चाईबासा

50वीं राष्ट्रीय स्तरीय सीनियर योगासन स्पोर्ट्स चैंपियनशिप में भाग लेने के लिए चाईबासा योग टीम मैसूर रवाना हुई है। यह आयोजन 9 से 12 अक्टूबर तक चलेगा।

2. देवघर में 54 फीट लंबा कांवड़ आकर्षण का केंद्र

स्थान: देवघर
मधेपुरा से आए 500 कांवरियों का जत्था बाबा बैद्यनाथ धाम पहुंचा। 54 फीट लंबा कांवड़ श्रद्धालुओं के बीच आकर्षण का केंद्र बना हुआ है।

3. बिहार चुनाव को लेकर झामुमो नेताओं की तेजस्वी से मुलाकात

स्थान: रांची
झामुमो नेताओं ने तेजस्वी यादव से मुलाकात कर बिहार चुनाव में 7 सीटों पर दावा किया है। बैठक में मंत्री सुदिव्य सोनू और महासचिव विनोद पांडेय शामिल हुए।

4. गढ़वा में बेटी और नवजात की हत्या

स्थान: गढ़वा
गढ़वा में एक पिता ने अपनी बेटी और नवजात की हत्या कर शव को जमीन में दफन कर दिया था। प्रेमी की शिकायत पर पुलिस ने मामला उजागर किया।

5. घाटशिला उपचुनाव: भाजपा ने दिल्ली भेजे 4 नाम

स्थान: रांची
घाटशिला विधानसभा उपचुनाव को लेकर भाजपा ने अपने केंद्रीय नेतृत्व को 4 नाम भेजे हैं। प्रत्याशी का अंतिम फैसला दिल्ली में होगा।


6. गिरिडीह में युवती से दुष्कर्म करने वाला गिरफ्तार

स्थान: गिरिडीह
मानसिक रूप से कमजोर युवती से दुष्कर्म करने वाले आरोपी ने अपराध कबूल कर लिया है। आरोपी ने महुआ शराब पिलाकर वारदात को अंजाम दिया था।

7. केंद्र से 18 हजार करोड़ बकाया: योजनाएं प्रभावित

स्थान: रांची
15वें वित्त आयोग और केंद्रीय सहायता अनुदान के 18 हजार करोड़ रुपए झारखंड को नहीं मिले हैं, जिससे राज्य की कई योजनाएं प्रभावित हो रही हैं।

8. धनबाद में होटल से 9 साइबर ठग गिरफ्तार

स्थान: धनबाद
धनबाद पुलिस ने होटल से 9 साइबर अपराधियों को गिरफ्तार किया है। इनके पास से लैपटॉप, मोबाइल और हवाला नेटवर्क से जुड़े सबूत मिले हैं।

9. छठ पर्व की तैयारी पर संकट

स्थान: रांची
अरगोड़ा, चडरी, नायक, बनस और दिव्यायन तालाबों में सीढ़ी से उतरते ही 6 फीट पानी है। इससे छठ व्रतियों के अर्घ्य देने में दिक्कतें आ सकती हैं।

10. जमशेदपुर फायरिंग मामला: आरोपी गिरफ्तार

स्थान: जमशेदपुर (पूर्वी सिंहभूम)
जिला बदर अपराधी गुड्डू पांडेय के घर पर हुई फायरिंग मामले में आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। उसके पास से एक देशी पिस्तौल भी बरामद हुई है।


Shubman Gill के पास इतिहास बदलने का मौका, श्रीलंका सीरीज में करना होगा बस इतना काम

Shubman Gill: भारत और श्रीलंका के बीच टेस्ट सीरीज शुरू होने से

Chicken Church Indonesia: न मुर्गा, न आम चर्च… फिर क्यों मशहूर है ये अनोखी इमारत? सपने से शुरू हुई थी कहानी

Chicken Church Indonesia की रहस्यमयी कहानी Chicken Church Indonesia: इंडोनेशिया के सेंट्रल

Tractor Accident: कोहढा गांव मोड़ के पास रबीश से लदी ट्रैक्टर पलटी, चालक की दबकर मौत

Report: Neha gupta Tractor Accident भोजपुर जिले के उदवंतनगर थाना क्षेत्र में