शराब पी या बेची तो पंचायत लगाएगी जुर्माना और होगा सामाजिक बहिष्कार

- Advertisement -
Swadesh NewsAd image

शराब बेचने पर 11000 का जुर्माना व एक वर्ष के लिए समाज से अलग रखा जाएगा।

भगवां : थाना क्षेत्र की ग्राम पंचायत झिंगरी के ग्रामवासियों ने मिलकर एक सख्त निर्णय लिया है। जिसमें पंचायत क्षेत्रांतर्गत शराब की बिक्री पूरी तरह से बंद रहेगी। शराब बेचने पर विक्रेता को 11,000 का अर्थदंड और एक वर्ष के लिए समाज से अलग रखा जाएगा। वहीं शराब पीकर गाली गलौज करने पर दोषी व्यक्ति को 5,100 रुपए का अर्थदंड और छह महीने के लिए समाज से बाहर किया जाएगा। यह निर्णय ग्राम पंचायत झिंगरी के पंचों की उपस्थिति में पारित किया गया है।

गौरतलब है कि ग्रामीणों द्वारा शराबबंदी का निर्णय लेने के बाद देखादेखी में कई ग्राम पंचायतें निर्णय तो ले रही हैं, लेकिन इस पर कितना अमल हो रहा है, जो समय बताएगा। ग्रामीणों ने बताया कि सबसे पहले शराबबंदी तथा बेचने और पीने वालों पर जुर्माना लगाने का प्रावधान सुनिश्चित किया। यही हाल कई अन्य ग्राम पंचायतों में भी देखने को मिला। जहां शराबबंदी का निर्णय लेने के साथ-साथ भगवां थाना प्रभारी कृपाल मार्को को भी ग्रामीणों ने एक लिखित ज्ञापन सौंपा है‌‌। और शराब पीने व बेचने वाले पर कार्रवाई की मांग की है। भगवां थाना प्रभारी कृपाल मार्को ने बताया कि शराब की बिक्री पर पाबंदी लगाने का ज्ञापन ग्रामीण वासियों के द्वारा सौंपा गया है। किसी भी सूरत में शराब पीने व बेचने वाले के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।

Sharifabad Land Dispute: एक जमीन पर दो दावेदार! सरिफाबाद भूमि विवाद में उपपंजीयक को कारण बताओ नोटिस

Sharifabad Land Dispute: महासमुंद जिले के पिथौरा ब्लॉक स्थित ग्राम सरिफाबाद में

Horoscope : आज का राशिफल, जानिए मेष से मीन तक सभी राशियों के लिए कैसा रहेगा दिन

Horoscope : ज्योतिष शास्त्र के अनुसार ग्रहों और नक्षत्रों की स्थिति का

DANCE: साइप्रस की प्रतिष्ठित सेलास डांस कंपनी की विशेष प्रस्तुति 20 जून को

DANCE: मध्यप्रदेश शासन, संस्कृति विभाग अंतर्गत वीर भारत न्यास द्वारा 20 जून

Rajasthani Baati Recipe : बिना ओवन और कंडे जलाए घर पर बनाएं खस्ता राजस्थानी बाटी, जानें आसान रेसिपी

Rajasthani Baati Recipe : भोपाल, भारतीय पारंपरिक व्यंजनों में राजस्थान की दाल-बाटी