,

झारखंड की 10 बड़ी खबरें: 7 अक्टूबर 2025

- Advertisement -
Ad imageAd image
झारखंड की 10 बड़ी खबरें: 7 अक्टूबर 2025

BY: MOHIT JAIN

झारखंड में चोरी गिरोह की गिरफ्तारी से लेकर गौतम अडानी के धनबाद दौरे और एनएसएस सम्मान तक, पढ़िए राज्य की 10 बड़ी खबरें एक साथ:

1. सफाई के बहाने जेवर चोरी करने वाला गिरोह गिरफ्तार
पलामू पुलिस ने बस स्टैंड से चार सदस्यों को पकड़ा। गिरोह नशीला पदार्थ सुंघाकर महिलाओं को बेहोश कर जेवर उड़ाता था।

2. नीलांबर-पीतांबर विश्वविद्यालय का दीक्षांत समारोह
72 छात्रों को गोल्ड मेडल और 1038 को उपाधि मिली। अव्यवस्था को लेकर छात्र संगठनों ने हंगामा किया, कई नेता हिरासत में।

3. पूर्व पायलट बने मैराथन धावक
रांची के 55 वर्षीय पूर्व पायलट ने -25°C तापमान में 18 हजार फीट की ऊंचाई पर दौड़ लगाकर नया कीर्तिमान रचा।

4. IIT ISM धनबाद का शताब्दी वर्ष समारोह
9 दिसंबर को कार्यक्रम में गौतम अडानी होंगे मुख्य अतिथि। एलुमिनाई मीट और कई तकनीकी कार्यक्रम भी होंगे।

5. एनएसएस सर्वोच्च पुरस्कार झारखंड को मिला
रांची के डोरंडा कॉलेज के दिवाकर और वीमेंस कॉलेज की दीक्षा को राष्ट्रपति ने सम्मानित किया।

6. खाद्यान्न गबन मामला: पंचायत सेवक गिरफ्तार
लातेहार में 586 क्विंटल खाद्यान्न गबन के आरोप में बरवाडीह के पूर्व एजीएम गिरफ्तार।

7. झारखंड में कुष्ठ उन्मूलन अभियान
10 से 26 नवंबर तक चलेगा अभियान, स्वास्थ्य विभाग ने सभी जिलों में तैयारी शुरू की।

8. पाकुड़ नगर प्रबंधक की मौत
निरीक्षण के दौरान नगर प्रबंधक मृत्युंजय पांडेय की हृदय गति रुकने से मौत हो गई।

9. बाबूलाल मरांडी बोले – स्वदेशी से ही आत्मनिर्भर भारत बनेगा
रांची में कार्यक्रम के दौरान कहा, “स्वदेशी से मिली आजादी, अब आत्मनिर्भरता से होगी प्रगति।”

10. रांची में मौसम का मिजाज बदला
राजधानी समेत कई जिलों में हल्की बारिश, ठंडक बढ़ी, अगले दो दिनों तक बादल छाए रहने के आसार।

Shubman Gill के पास इतिहास बदलने का मौका, श्रीलंका सीरीज में करना होगा बस इतना काम

Shubman Gill: भारत और श्रीलंका के बीच टेस्ट सीरीज शुरू होने से

Chicken Church Indonesia: न मुर्गा, न आम चर्च… फिर क्यों मशहूर है ये अनोखी इमारत? सपने से शुरू हुई थी कहानी

Chicken Church Indonesia की रहस्यमयी कहानी Chicken Church Indonesia: इंडोनेशिया के सेंट्रल

Tractor Accident: कोहढा गांव मोड़ के पास रबीश से लदी ट्रैक्टर पलटी, चालक की दबकर मौत

Report: Neha gupta Tractor Accident भोजपुर जिले के उदवंतनगर थाना क्षेत्र में