,

UP के बहराइच से जुड़े हैं NCP नेता बाबा सिद्दीकी के हत्या के तार, पुलिस कर रही जांच

- Advertisement -
Ad imageAd image
baba siddiqui murder

महाराष्ट्र के पूर्व मंत्री और एनसीपी नेता बाबा सिद्दीकी की मुंबई में गोली मारकर हुई हत्या मामले के तार उत्तर प्रदेश से भी जुड़ रहे हैं। दो आरोपी यूपी के बहराइच जिले से है जिसमें से अब एक को पकड़ा गया है। धर्मराज कश्यप नामक युवक बहराइच के कैसरगंज क्षेत्र का निवासी है। साथ ही जिस फरार अभियुक्त की पुलिस तलाश कर रही है वह भी बहराइच से ही ताल्लुक रखता है। हत्या के बाद फरार शिवकुमार कई साल से कमाई के बहाने मुंबई में रह रहा था जबकि धर्मराज बीते मई माह में मुंबई गया था। वारदात को अंजाम दिए जाने की घटना के बाद परिवार के लोग तो आवाक हैं ही जिले में भी घटना से सनसनी फैल गयी है। जिले की पुलिस भी दोनों का पूरा ब्यौरा खंगालने में जुटी हुई है, लेकिन अभी तक दोनों का कोई भी आपराधिक इतिहास जिले में नहीं मिला है। पुलिस के गिरफ्त में आया दूसरा आरोपी युवक गुरमेल सिंह हरियाणा का बताया जा रहा है।

फरार है तीसरा आरोपी
एनसीपी नेता की हत्या के बाद फरार तीसरे आरोपी की भी पहचान शिवकुमार के रूप में हो गई है वह भी कैसरगंज के गंडारा गांव का निवासी है। जिले की पुलिस ने दोनों का बैकग्राउंड का खंगालना शुरू किया तो पता चला कि एनसीपी नेता की हत्या के बाद फरार चल रहा शिवकुमार काफी दिनों से कमाई के बहाने मुंबई में रह रहा था जबकि 19 वर्षीय धर्मराज कश्यप बीते मई माह में नौकरी करने की बात कह कर मुंबई गया था। दोनों के परिवार काफ़ी गरीब है, और खेती-बाड़ी का काम करते हैं।

पुलिस ने दी ये जानकारी
पुलिस अधीक्षक वृंदा शुक्ला ने बताया कि महाराष्ट्र के पूर्व मंत्री और एनसीपी नेता बाबा सिद्दीकी की हत्या के मामले में बहराइच के दो युवकों का नाम सामने आया है, दोनों युवक कैसरगंज तहसील के गंडारा गांव के निवासी हैं, लेकिन अभी तक दोनों का जिले में कोई आपराधिक इतिहास नहीं मिला है। जिले के अन्य थानों और आसपास के जिलों में भी इनका आपराधिक इतिहास खंगाला जा रहा है। पुलिस अधीक्षक ने बताया कि दोनों युवकों की जांच के मामले में महाराष्ट्र पुलिस से वह निरंतर संपर्क में बनी हुई है।

Jharkhand छात्र आंदोलन के समर्थन में उतरीं कुनिका सदानंद, PM CARES Fund को लेकर PM मोदी को दिया सुझाव

Jharkhand: झारखंड में भर्ती परीक्षाओं में कथित अनियमितताओं के खिलाफ छात्रों का

CG: Top 10

CG: जानें छत्तीसगढ़ की 10 बड़ी खबरें.. 1. बिलासपुर जोन के स्टेशनों

MP: Top 10

MP: जानें प्रदेश की 10 बड़ी खबरें.. MP: 1. MP के 12

Abhyudaya 2026 : फेक नहीं नेक न्यूज की आदत डालें पत्रकार, सीएम डॉ. मोहन यादव ने बताई मीडिया की भूमिका

Abhyudaya 2026 : भोपाल में माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय

Mohan Yadav Abhyudaya: ‘फेक नहीं, नेक न्यूज की आदत डालें’, CM मोहन यादव ने अभ्युदय-2026 का किया शुभारंभ

Mohan Yadav Abhyudaya माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय में मंगलवार