अब रुड़की में ट्रेन पटरी से मिला सिलेंडर, डिरेल करने की साजिश या कुछ और?

- Advertisement -
Swadesh NewsAd image
Train Derailment Conspiracy

रेलवे हादसों की घटना तो अब आम बात हो गई है। अब तो खुद केंद्रीय मंत्री ने ये बात कह दी है। अब एक बार फिर ट्रेन हादसे का शिकार होने से बच गई। ताजा मामला रविवार सुबह उत्तराखंड से सामने आया है। यहां रेलवे ट्रैक पर एलपीजी सिलेंडर रखा गया। लोको पायलेट की सूझबूझ ने बड़ा हादसा होने से बचा लिया। इस मामले में आरपीएफ, जीआरपी और पुलिस इस बात की जांच कर रही है कि, क्या यह काम साजिश के तहत किया गया है या कोई शरारती तत्व इसके पीछे जिम्मेदार हैं।

जानकारी के अनुसार, रविवार सुबह 6:35 बजे, एक मालगाड़ी (BCNHL/32849) के लोको पायलट ने रुड़की (RK) के स्टेशन मास्टर को सूचना दी कि लंढौरा (LDR) और ढंढेरा (DNRA) के बीच किलोमीटर 1553/01 पर ट्रैक पर एक सिलेंडर मिला है। यह घटना DNRA स्टेशन से लगभग एक किलोमीटर दूर की है। सूचना मिलते ही पॉइंट्समैन तुरंत मौके पर पहुंचे और पाया कि सिलेंडर पूरी तरह से खाली था। बाद में इसे ढंढेरा के स्टेशन मास्टर की हिरासत में रखा गया। स्थानीय पुलिस और जीआरपी को सूचित कर दिया गया है। हिमांशु उपाध्याय, सीपीआरओ, एनआर ने बताया कि, स्थानीय पुलिस स्टेशन – सिविल लाइंस, रुड़की में एक एफआईआर दर्ज की जा रही है।

बता दें कि, जहां यह सिलेंडर पाया गया है वह क्षेत्र आर्मी कैंट और आवासीय परिसर के घिरा हुआ है। पुलिस द्वारा मामले की जांच की जा रही है। आस – पास के सीसीटीवी कैमरा को भी खंगाला जा रहा है।

Firozabad: महिला आरक्षण पर विपक्ष घेरा, डॉ. बबीता चौहान ने की ‘पुरुष आयोग’ के गठन की वकालत

रिपोर्ट - प्रेमपाल सिंह Firozabad जनपद में आयोजित 'महिला जन आक्रोश अभियान'

Bhopal: प्रधानमंत्री श्री मोदी के रेडियो कार्यक्रम मन की बात के 133वें संस्करण का प्रसारण

Bhopal प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रविवार को अपने लोकप्रिय रेडियो कार्यक्रम ‘मन

Smart Umbrella: OPPO का अनोखा स्क्रीन वाला छाता, बारिश में दिखाएगा रास्ता और नोटिफिकेशन

Smart Umbrella: टेक्नोलॉजी अब सिर्फ स्मार्टफोन और वियरेबल डिवाइसेज तक सीमित नहीं

Wedding Viral Video: ग्रैंड एंट्री के दौरान हादसा, दूल्हे को लगी चोट, सोशल मीडिया पर उठे सवाल

Wedding Viral Video: आजकल शादियों में दूल्हा-दुल्हन की ग्रैंड एंट्री को लेकर

Forest Encroachment: गरियाबंद में रिजर्व क्षेत्र पर अतिक्रमण की कोशिश नाकाम, 22 आरोपी गिरफ्तार

Forest Encroachment: उदंती-सीतानदी टाइगर रिजर्व के कोर क्षेत्र में बड़ी कार्रवाई Forest

Bhopal School Closed: भीषण गर्मी के चलते भोपाल में स्कूल बंद, जारी हुआ आदेश

Bhopal School Closed: भोपाल जिले में लगातार बढ़ते तापमान को देखते हुए

Pilibhit: पुलिस लाइन में दीक्षांत परेड का भव्य आयोजन, 389 रिक्रूट आरक्षी उत्तर प्रदेश पुलिस का हिस्सा बने

रिपोर्टर: निज़ाम अली Pilibhit जनपदीय पुलिस लाइन में आज नवप्रशिक्षित रिक्रूट आरक्षियों

Crime News: भिलाई में रंजिश का खौफनाक अंजाम, टंगिए से वार कर युवक की हत्या

Crime News: पुरानी दुश्मनी बनी जानलेवा, सुबह होते ही हुआ हमला Crime