,

ट्रंप सरकार ने अमेरिकी सेना में दाढ़ी रखने पर लगाई पाबंदी, सिख-मुस्लिम सैनिकों में रोष

ट्रंप सरकार ने अमेरिकी सेना में दाढ़ी रखने पर लगाई पाबंदी, सिख-मुस्लिम सैनिकों में रोष

BY: MOHIT JAIN

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की सरकार ने सेना में दाढ़ी रखने पर रोक लगा दी है। रक्षा मंत्री पीट हेगसेथ के आदेश के बाद अमेरिकी सैन्य बलों को 2010 से पहले के अनुशासन मानकों पर लौटने के निर्देश दिए गए हैं। इस फैसले से सिख, मुस्लिम और यहूदी सैनिकों में नाराजगी फैल गई है, क्योंकि अब धार्मिक आधार पर दाढ़ी या पगड़ी रखने की छूट सीमित कर दी गई है।

60 दिन में लागू होगा नया आदेश, धार्मिक छूट खत्म

अमेरिकी सेना में दाढ़ी रखने पर ...

पेंटागन द्वारा जारी मेमो के अनुसार, सेना की सभी शाखाओं को 60 दिनों में नया नियम लागू करने की योजना बनानी होगी और 90 दिनों में इसे पूरी तरह लागू किया जाएगा। केवल स्पेशल ऑपरेशंस यूनिट्स को अस्थायी छूट मिलेगी, लेकिन उन्हें मिशन से पहले क्लीन-शेव रहना होगा। साथ ही, सेना के अधिकारियों को फिटनेस बनाए रखने का भी निर्देश दिया गया है।

सिख संगठन ने जताया विरोध, कहा – ‘हमारी आस्था पर हमला’

सिख कोएलिशन (The Sikh Coalition) ने इस फैसले का कड़ा विरोध किया है। संगठन ने कहा कि यह आदेश धार्मिक सैनिकों को हाशिए पर धकेलने वाला कदम है। एक सिख सैनिक ने सोशल मीडिया पर लिखा, “मेरे केश मेरी पहचान हैं।”
सिख, ऑर्थोडॉक्स यहूदी और मुस्लिम सैनिकों का कहना है कि उन्हें अब अपने धर्म और करियर में से एक चुनने की मजबूरी झेलनी पड़ रही है।

अमेरिकी सेना में सिखों का गौरवशाली इतिहास

Bhagat Singh Thind: The soldier whose fight for US citizenship reverberated  for decades

अमेरिकी सेना में सिख सैनिकों की सेवा का इतिहास सौ साल से अधिक पुराना है। 1917 में भगत सिंह थिंड पहले सिख सैनिक बने, जिन्हें पगड़ी पहनने की अनुमति मिली थी। 2010 में दो सिख अधिकारियों को धार्मिक छूट मिलने के बाद 2017 में सभी धार्मिक प्रतीकों की अनुमति दी गई थी।
अब ट्रंप सरकार के नए आदेश ने उस परंपरा को फिर से चुनौती दी है।

ट्रंप प्रशासन का यह फैसला अमेरिकी सेना में अनुशासन की वापसी के नाम पर लिया गया है, लेकिन इससे धार्मिक स्वतंत्रता पर नई बहस छिड़ गई है।

Pansemal Talent Award: विधायक श्याम बरडे ने 122 मेधावी विद्यार्थियों को किया सम्मानित

Pansemal Talent Award: मध्य प्रदेश के बड़वानी जिले के पानसेमल विधानसभा क्षेत्र…

Haldwani Congress Protest: ज्ञानेश कुमार के खिलाफ कांग्रेस का प्रदर्शन, पुतला फूंका

Haldwani Congress Protest: उत्तराखंड के हल्द्वानी में केंद्रीय चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार…

Jaipur Congress Protest: चुनाव आयोग के घेराव पर बवाल, गहलोत-डोटासरा समेत करीब 100 नेता हिरासत में

Jaipur Congress Protest: राजस्थान की राजधानी जयपुर में सोमवार को चुनाव आयोग…

Chhattisgarh News: सुकमा के बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने किया हवाई सर्वेक्षण

बाढ़ प्रभावित इलाकों का लिया जायजा Chhattisgarh News मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने…

Ghodasahan News: घोड़ासहन में गांजा जैसा मादक पदार्थ बरामद, एक व्यक्ति गिरफ्तार

रिपोर्ट: टुनटुन कुमार Ghodasahan News पूर्वी चंपारण के घोड़ासहन थाना क्षेत्र में…

Saharanpur News: डीएम कार्यालय के पास से किसान नेता की कार चोरी, सीसीटीवी में कैद हुई वारदात

Saharanpur News कलेक्ट्रेट परिसर में सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल खड़े करने वाली…