आज का राशिफल : 4 अक्टूबर 2025

- Advertisement -
Swadesh NewsAd image
आज का राशिफल : 4 अक्टूबर 2025

BY: MOHIT JAIN

आज का राशिफल आपके दिन की दिशा तय कर सकता है। मेष से मीन तक जानें करियर, धन, स्वास्थ्य और रिश्तों से जुड़ी खास भविष्यवाणियां।

मेष राशि

आज आपको अपने वरिष्ठ अधिकारियों के साथ संबंधों में सुधार पर ध्यान देना चाहिए। घूमने-फिरने की योजना बन सकती है। जीवनसाथी हर कदम पर आपका साथ देंगे। शेयर मार्केट में निवेश लाभकारी हो सकता है। अतिरिक्त आय के अवसर मिलेंगे, लेकिन खर्चों पर नियंत्रण बनाए रखना होगा।

वृषभ राशि

दिन सामाजिक कार्यक्रमों में भाग लेने और प्रतिष्ठा बढ़ाने वाला रहेगा। परिवार में किसी बड़े सदस्य से मतभेद हो सकते हैं। प्रॉपर्टी के मामलों में जल्दबाजी से बचें। नया घर या मकान निर्माण शुरू करने का योग है। कार्यस्थल पर निजी जानकारी साझा करने से परहेज करें।

मिथुन राशि

आपके लिए दिन खुशियों से भरा रहेगा। वैवाहिक जीवन सुखद रहेगा। नौकरी की तलाश कर रहे लोगों को शुभ समाचार मिल सकता है। आय पर ध्यान देने की आवश्यकता है। खर्चों का सही लेखा-जोखा रखें। जीवन स्तर में सुधार होगा और सैर-सपाटे की योजना बन सकती है।

कर्क राशि

व्यापार में प्रगति होगी और साझेदारी से लाभ मिलेगा। निवेश के अवसर मिलेंगे। हालांकि परिवार के किसी सदस्य की सेहत पर ध्यान देना जरूरी है। अधिक भागदौड़ से थकान और सिरदर्द हो सकता है। घर की देखभाल और साफ-सफाई में समय देंगे।

सिंह राशि

आज काम सोच-समझकर करें। करियर की राह में आ रही रुकावटें दूर होंगी। उतार-चढ़ाव से थोड़ी परेशानी हो सकती है। परिवार का कोई सदस्य नाराज हो सकता है। गुस्से पर काबू रखें और संतान की दुविधाओं को समझने की कोशिश करें।

कन्या राशि

आज आपको सतर्क रहना होगा। मान-सम्मान में वृद्धि होगी लेकिन प्रमोशन में अड़चन आ सकती है। मित्र से विवाद की संभावना है। पारिवारिक मामलों में वरिष्ठों से सलाह लेना फायदेमंद रहेगा। पहले दिया हुआ उधार धन वापस मिल सकता है।

तुला राशि

दिन धैर्य और संयम से काम लेने का है। करियर में प्रगति होगी। विदेश में शिक्षा पाने की इच्छा रखने वाले विद्यार्थियों को अवसर मिल सकता है। बातचीत सोच-समझकर करें। संतान से शुभ समाचार मिलेगा। कार्यक्षेत्र में नए विरोधी उत्पन्न हो सकते हैं।

वृश्चिक राशि

आज आय-व्यय में संतुलन रखना जरूरी है। वित्तीय स्थिति सुधारने के लिए महत्वपूर्ण कदम उठाएंगे। खास लोगों से मुलाकात होगी। कर्ज चुकाने की कोशिश करेंगे। प्रॉपर्टी खरीदने का विचार कर सकते हैं, लेकिन खर्च अपनी क्षमता अनुसार करें। संतान से बातचीत में संयम रखें।

धनु राशि

मनचाही इच्छा पूरी हो सकती है। घर में धार्मिक आयोजन होगा। सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे लोगों को शुभ समाचार मिलेगा। भाई-बहनों से काम के लिए परामर्श लेना पड़ सकता है। राजनीति में सावधानी रखें। माता-पिता का आशीर्वाद बिजनेस में सफलता दिलाएगा।

मकर राशि

दिन आपके लिए अनुकूल रहेगा। समझदारी से कार्य पूरे होंगे। प्रतिस्पर्धा में जीत हासिल करेंगे। रुका हुआ धन वापस मिलेगा। शौक और इच्छाएं पूरी होंगी। पैतृक संपत्ति से जुड़े मामलों में सावधानी बरतें। पुराने लेन-देन से छुटकारा मिलेगा।

कुंभ राशि

स्वास्थ्य में उतार-चढ़ाव रहेगा। कार्यक्षेत्र में कठिनाइयों का सामना करना पड़ सकता है। कोई काम अधूरा रह सकता है और बॉस से नाराजगी झेलनी पड़ सकती है। जल्दबाजी में फैसले न लें। संतान को नौकरी के लिए बाहर जाना पड़ सकता है। पुरानी गलतियों से सबक लें और जीवनसाथी से खुलकर चर्चा करें।

मीन राशि

आज आवश्यकताओं की पूर्ति पर ध्यान देंगे। किसी की बातों में आकर निवेश करने से बचें। बच्चों पर नियंत्रण रखें। वाहन खराब होने से खर्च बढ़ सकता है। माताजी से बातचीत होगी। विद्यार्थियों के लिए उच्च शिक्षा के मार्ग खुलेंगे।

Haldwani Recycling Initiative: हल्द्वानी नगर निगम की अनोखी रीसाइक्लिंग पहल

Haldwani Recycling Initiative: प्लास्टिक कचरा जमा करने पर मिलेगा कैश रिफंड, शहर