,

कुशीनगर में प्रेमिका के लिए प्रेमी का मोबाइल टॉवर पर हाई-वोल्टेज ड्रामा

कुशीनगर में प्रेमिका के लिए प्रेमी का मोबाइल टॉवर पर हाई-वोल्टेज ड्रामा

रिपोर्टर: संदीप जायसवाल EDIT BY: MOHIT JAIN

कुशीनगर से एक हैरान करने वाली खबर सामने आई है। हाटा कोतवाली क्षेत्र के सुकरौली विकासखंड में युवक ने अपनी प्रेमिका के लिए मोबाइल टॉवर पर चढ़कर घंटों तक हंगामा किया।

प्रेम प्रसंग में हुआ विवाद

जानकारी के मुताबिक, युवक और उसकी प्रेमिका का प्रेम-प्रसंग चल रहा था। इसी दौरान प्रेमिका के घरवालों ने युवक के साथ विवाद किया और उसकी पिटाई कर दी। इस घटना से आहत होकर युवक ने एक अनोखा कदम उठाया और मोबाइल टॉवर पर चढ़ गया।

पुलिस की देर रात तक चलती कोशिश

युवक के मोबाइल टॉवर पर चढ़ने की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। घंटों की कोशिशों के बाद पुलिस ने युवक को सुरक्षित नीचे उतारा। फिलहाल युवक से पुलिस पूछताछ कर रही है ताकि पूरे मामले की तह तक पहुँचा जा सके।

इलाके में बनी चर्चा

इस घटना ने पूरे इलाके में हलचल मचा दी है। लोग इस हाई-वोल्टेज प्रेम ड्रामा की चर्चा कर रहे हैं और सोशल मीडिया पर भी यह घटना वायरल हो रही है।

Epilepsy Seizure Control : बार-बार पड़ते हैं मिर्गी के दौरे? जानिए इन्हें कंट्रोल करने के तरीके

Epilepsy Seizure Control : मिर्गी एक न्यूरोलॉजिकल बीमारी है, जिसमें मस्तिष्क की…

President CG Visit : राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू पहुंचीं छत्तीसगढ़, CM विष्णु देव साय ने किया स्वागत

President CG Visit : रायपुर, राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू छत्तीसगढ़ पहुंचीं, जहां मुख्यमंत्री…