,

एमपी का रावण गांव: जहां रावण को देवता मानते हैं लोग, रोज होती है पूजा

- Advertisement -
Ad imageAd image

Report: Ram Yadav

Edit BY: Yoganand Shrivastva

विदिशा (मध्यप्रदेश)। देशभर में जहां दशहरे पर रावण दहन होता है, वहीं मध्यप्रदेश के विदिशा जिले का एक गांव ऐसा भी है जहां रावण को देवता मानकर पूजा की जाती है। नटेरन तहसील में स्थित इस गांव का नाम ही रावण गांव है। यहां एक प्राचीन मंदिर है, जिसमें रावण की लेटी हुई अवस्था में विशाल पाषाण प्रतिमा स्थापित है। ग्रामीण इसे ‘रावण बाबा’ कहकर पुकारते हैं और प्रतिदिन उनकी पूजा-अर्चना करते हैं।

रोजाना होती है पूजा, शादी का पहला न्योता रावण बाबा को

गांव की परंपरा के मुताबिक, किसी भी शुभ कार्य की शुरुआत रावण बाबा की पूजा से होती है। शादी-ब्याह में पहला निमंत्रण रावण मंदिर को ही दिया जाता है। प्रतिमा की नाभि में तेल चढ़ाकर शुभ कार्य का आरंभ किया जाता है। यहां तक कि जब कोई ग्रामीण नया वाहन खरीदता है तो उस पर जय लंकेश या रावण लिखवाना परंपरा मानी जाती है।

महिलाएं घूंघट कर लेती हैं मंदिर के सामने

गांव की विवाहित महिलाएं जब मंदिर के सामने से गुजरती हैं तो आज भी घूंघट कर लेती हैं। यह परंपरा पीढ़ियों से चली आ रही है और ग्रामीण इसे सम्मान और आस्था से जोड़कर देखते हैं।

दशहरे पर नहीं होता रावण दहन

जहां देशभर में दशहरे पर रावण दहन का आयोजन होता है, वहीं रावण गांव के लोग इसमें शामिल तक नहीं होते। उनका मानना है कि रावण यहां देवता के रूप में पूजे जाते हैं और उनके दहन का हिस्सा बनना सही नहीं है।

परमार काल का है मंदिर

ग्रामीणों के मुताबिक, यह मंदिर परमार काल का है और सदियों से गांव की आस्था का केंद्र बना हुआ है। यहां स्थापित विशाल प्रतिमा और दीवारों पर लिखी रावण की आरती आज भी लोगों की श्रद्धा का केंद्र है।

किवदंतियां और मान्यताएं

मंदिर को लेकर कई किवदंतियां भी प्रचलित हैं। कहा जाता है कि यह प्रतिमा स्वयंभू है और तभी से यहां रावण की पूजा शुरू हुई। ग्रामीणों का विश्वास है कि रावण बाबा की पूजा करने से हर कार्य सफल होता है और गांव में सुख-समृद्धि बनी रहती है।

Uttar Pradesh: यूपी में 2027 चुनाव की तैयारी तेज, BJP-सपा-बसपा ने बनाई रणनीति

BY: Yoganand Shrivastva Uttar Pradesh उत्तर प्रदेश में 2027 के विधानसभा चुनाव

Chaibasa News: चाईबासा में 2 अक्टूबर को होगा इंटक का आठवां महाधिवेशन, मजदूरों से एकजुट होने की अपील

रिपोर्ट : प्रेम श्रीवास्तव Chaibasa News भारतीय राष्ट्रीय मजदूर कांग्रेस महासंघ (इंटक)

Machalpur News: चौकीदार के भरोसे माचलपुर उप तहसील कार्यालय, काम के लिए भटक रहे फरियादी

संवाददाता: प्रदीप बंसल Machalpur News नगर स्थित उप तहसील कार्यालय में अधिकारियों

CM डॉ. मोहन ओरछा में, कहा- राजा राम का मंदिर हमारी ऐतिहासिक और सांस्कृतिक संपदा

CM: मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने ओरछा प्रवास के दौरान

Faridabad News : SGM नगर के मकान पर पुलिस की रेड, देह व्यापार के शक में हिरासत में 4 महिलाएं और 2 युवक

रिपोर्ट: मनोज सूर्यवंशी Faridabad News : फरीदाबाद, हरियाणा के फरीदाबाद में थाना

Haridwar News : जनसुनवाई में दर्ज हुईं 44 शिकायतें, 26 समस्याओं का मौके पर हुआ निस्तारण

संवाददाता: धर्मराज Haridwar News : हरिद्वार। जिले के लोगों की समस्याओं का

Vaibhav Suryavanshi ने दलीप ट्रॉफी में रचा इतिहास, 15 साल की उम्र में तोड़ा 57 साल पुराना रिकॉर्ड

Vaibhav Suryavanshi: वैभव सूर्यवंशी ने एक बार फिर अपनी बल्लेबाजी से बड़ा