अंबिकापुर: गरबा कार्यक्रम में मची भगदड़, 14 वर्षीय लड़की का पैर टूटा

- Advertisement -
Swadesh NewsAd image
Ambikapur: Stampede at Garba event, 14-year-old girl breaks leg

REPORT- DINESH GUPTA

BY- ISA AHMAD

अंबिकापुर ब्रेकिंग न्यूज़।
सरगवा रिसॉर्ट में आयोजित गरबा कार्यक्रम के दौरान सोमवार देर रात बड़ा हादसा हो गया। बॉलीवुड कलाकार गोविंदा के स्टेज पर पहुंचते ही वहां अफरा-तफरी मच गई। स्थिति इतनी बिगड़ गई कि लोगों में भगदड़ जैसी स्थिति बन गई। इस हादसे में 14 साल की एक लड़की का पैर टूट गया, जिसे गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती कराया गया है। वहीं, दो महिलाएं भी चोटिल हुईं, जिन्हें प्राथमिक उपचार के बाद घर भेज दिया गया।


कैसे हुआ हादसा?

  • सरगवा रिसॉर्ट में गरबा कार्यक्रम आयोजित किया गया था।
  • आयोजन स्थल पर भीड़ क्षमता से कहीं ज्यादा थी और जगह बेहद कम।
  • जैसे ही गोविंदा स्टेज पर पहुंचे, लोग उन्हें नजदीक से देखने के लिए आगे बढ़ने लगे।
  • धक्का-मुक्की के बीच अफरा-तफरी मच गई और कई लोग गिर पड़े।
  • इसी दौरान 14 वर्षीय लड़की बुरी तरह घायल हो गई और उसका पैर टूट गया।

सूरजपुर से आई थी घायल लड़की

घायल लड़की सूरजपुर से अपने परिजनों के साथ कार्यक्रम में शामिल होने आई थी। हादसे के बाद परिजन उसे तुरंत नजदीकी अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां डॉक्टरों ने पैर टूटने की पुष्टि की।


सोशल मीडिया पर विरोध

इस हादसे के अलावा, सोशल मीडिया पर गोविंदा के खिलाफ भी नाराजगी देखने को मिल रही है। आयोजन के दौरान उन्होंने कथित तौर पर अश्लील गीत पर डांस किया, जिसे लेकर कई लोगों ने आपत्ति जताई और आलोचना की है।


बदइंतजामी पर उठे सवाल

इस पूरे घटनाक्रम ने कार्यक्रम की व्यवस्था पर सवाल खड़े कर दिए हैं

  • आयोजन स्थल छोटा होने के बावजूद अधिक भीड़ को अंदर जाने दिया गया।
  • सुरक्षा और भीड़ नियंत्रण के लिए पर्याप्त इंतज़ाम नहीं थे।
  • हादसे के बाद आयोजन की लापरवाही उजागर हो गई है।

Raipur Police: रायपुर में पुलिस का बड़ा चेकिंग अभियान, बीएसयूपी कॉलोनी के 300 से ज्यादा मकानों की हुई जांच

Raipur Police: 100 से अधिक पुलिस अधिकारी-कर्मचारियों ने चलाया सघन सत्यापन अभियान

Madrasa Demolition: भिलाई में सरकारी जमीन पर बने कथित अवैध मदरसे पर चला बुलडोजर

Madrasa Demolition: अय्यप्पा नगर में निगम और राजस्व विभाग की संयुक्त कार्रवाई,

CG TOP 10: विकास परियोजनाओं से लेकर हाईकोर्ट के फैसले तक

1. CG TOP 10: जांजगीर-चांपा में 295 करोड़ के विकास कार्यों की