,

टेढ़ी पुलिया के पास दर्दनाक सड़क हादसा, 5 लोगों की मौत

BY: Girraj Bhohre, Update: Yoganand Shrivastva

फूप: थाना क्षेत्र में सोमवार को एक दिल दहला देने वाला सड़क हादसा हो गया। टेढ़ी पुलिया के पास कैंटर ने दो मोटरसाइकिलों को जोरदार टक्कर मार दी। इस हादसे में दो मोटरसाइकिलों पर सवार 5 लोगों की मौके पर ही मौत हो गई।

हादसे में पांच की मौके पर मौत

  • मृतकों में 2 पुरुष, 1 महिला, 1 लड़की और 1 आठ साल का बच्चा शामिल हैं।
  • हादसे में जिले के नामचीन गोताखोर भोला की भी मौत हो गई है।
  • सभी शवों को पोस्टमार्टम हाउस में रखवाया गया है।

पुलिस जांच में जुटी

हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई और स्थिति पर काबू पाया। मृतकों की शिनाख्त की जा रही है और परिजनों को सूचना दी जा रही है। फिलहाल कैंटर चालक की तलाश और हादसे की जांच जारी है।

राज्य सरकार ओबीसी हितों के संरक्षण के लिए प्रतिबद्ध : मुख्यमंत्री डॉ. यादव

माननीय सर्वोच्च न्यायालय में म.प्र सरकार ने ओबीसी आरक्षण पर दायर की…