अम्बिकापुर : कलेक्टोरेट परिसर में बड़ा हादसा, कुटुंब न्यायालय की छत गिरी

- Advertisement -
Swadesh NewsAd image
Ambikapur: Major accident in the Collectorate premises, roof of the family court collapsed.

REPORT- DINESH GUPTA

BY- ISA AHMAD

अम्बिकापुर में कलेक्टोरेट परिसर के भीतर बना कुटुंब न्यायालय आज हादसे का शिकार हो गया। न्यायालय की इमारत की छत का एक हिस्सा अचानक भरभरा कर गिर पड़ा, जिससे मौके पर मौजूद लोगों में भगदड़ मच गई।

हादसे के दौरान मची अफरा-तफरी

अचानक हुए इस हादसे में लोग जान बचाने के लिए इधर-उधर भागने लगे। गनीमत रही कि बड़ी संख्या में मौजूद लोग सुरक्षित बाहर निकलने में सफल रहे। हालांकि, कुछ लोग घायल भी हुए हैं जिन्हें इलाज के लिए अस्पताल भेजा गया है।

बाल-बाल बचे कई लोग

प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, घटना के समय न्यायालय में कई वादी-प्रतिवादी और कर्मचारी मौजूद थे। छत गिरने की आवाज इतनी तेज थी कि पूरे परिसर में दहशत फैल गई। लोग भागते हुए बाहर निकले, जिससे बड़ी जनहानि होने से टल गई।

जांच के आदेश

घटना की जानकारी मिलते ही प्रशासनिक अधिकारी मौके पर पहुंचे और हालात का जायजा लिया। फिलहाल छत गिरने के कारणों का पता लगाया जा रहा है। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, इमारत की स्थिति पहले से जर्जर बताई जा रही थी।

सवालों के घेरे में सुरक्षा

इस घटना ने प्रशासनिक भवनों की सुरक्षा और मरम्मत कार्यों पर सवाल खड़े कर दिए हैं। कर्मचारियों और आम लोगों का कहना है कि यदि समय रहते मरम्मत की जाती तो यह हादसा टल सकता था।

German investment in UP : जर्मनी की कंपनियों ने उत्तर प्रदेश में निवेश का जताया भरोसा

रिपोर्ट- वंदना रावत German investment in UP : जर्मनी/लखनऊ, 23 फरवरीः मुख्यमंत्री

Village Discipline Rule: बालोद के मेढ़की गांव में चुगली पर 5,001 रुपये का जुर्माना

Village Discipline Rule: एक-दूसरे को भड़काने वालों पर आर्थिक दंड, सर्वसम्मति से

Kurukshetra में किसानों का 3 दिवसीय महापड़ाव, बिजली बिल माफी और मुआवजे की मांग, सीएम आवास घेराव का ऐलान

Kurukshetra: कुरुक्षेत्र के ताऊ देवीलाल पार्क में प्रदेशभर से आए हजारों किसान

Caste Certificate Controversy: प्रतापपुर विधायक शकुंतला पोर्ते के जाति प्रमाण पत्र पर विवाद

Caste Certificate Controversy: जिला स्तरीय सत्यापन समिति ने सुनवाई का अधिकार माना,