,

गिरिडीह: ट्रक और पिकअप वैन की भिड़ंत, तीन की मौत

- Advertisement -
Ad imageAd image
Giridih: Truck and pickup van collide, three killed

रिपोर्ट – विवेक गुप्ता

BY- ISA AHMAD

छह लोग गंभीर रूप से घायल

गिरिडीह जिले के ताराटाँड थाना क्षेत्र के बड़कीटाँड मोड़ पर शुक्रवार को एक भीषण सड़क हादसा हो गया। ट्रक और पिकअप वैन की आमने-सामने हुई टक्कर में तीन लोगों की मौके पर मौत हो गई, जबकि छह लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी का माहौल फैल गया।

मृतकों और घायलों की पहचान

मृतकों की पहचान ताराटाँड थाना क्षेत्र के रानीटाँड निवासी –

  • 45 वर्षीय नंदकिशोर भोक्ता
  • 38 वर्षीय कमल भोक्ता
  • 48 वर्षीय जगदीश भोक्ता

वहीं, गंभीर रूप से घायल लोगों में रानीटाँड निवासी भगलू भोक्ता, रामदेव भोक्ता, रामू भोक्ता, देवघर जिले के देवीपुर निवासी राजेंद्र पूझर और ट्रक चालक संजीत साव (निरसा निवासी) शामिल हैं। घायलों में से दो की हालत नाजुक बताई जा रही है, जिन्हें धनबाद रेफर किया गया है।

कैसे हुआ हादसा

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, पिकअप वैन गिरिडीह से धनबाद की ओर जा रही थी, जबकि ट्रक कोलकाता से माल लादकर गिरिडीह आ रहा था। बड़कीटाँड मोड़ पर दोनों वाहनों में आमने-सामने भिड़ंत हो गई। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि ट्रक सड़क किनारे पलट गया और पिकअप वैन बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई।

पुलिस की कार्रवाई

सूचना मिलते ही ताराटाँड थाना पुलिस मौके पर पहुँची और स्थानीय लोगों की मदद से घायलों को गिरिडीह सदर अस्पताल भेजा। मृतकों के शवों को पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भेजा गया है।
एसडीपीओ जितवाहन उरांव ने बताया कि पिकअप वैन में कुल 13 लोग सवार थे। इनमें से तीन की मौत हो चुकी है और दो गंभीर घायलों को धनबाद रेफर किया गया है। शेष घायलों का इलाज गिरिडीह सदर अस्पताल में जारी है। पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है।

Horoscope: जानें आज का राशिफल

Horoscope: बुधवार, 29 जुलाई 2026 का दिन धार्मिक और ज्योतिषीय दृष्टि से

UP IPS Transfer : यूपी में 15 IPS अधिकारियों के तबादले, तरुण गाबा बने लखनऊ के नए पुलिस कमिश्नर

रिपोर्ट- राशिद UP IPS Transfer : लखनऊ: उत्तर प्रदेश सरकार ने कानून-व्यवस्था

Kangana Ranaut ने Gen Z को लेकर कही विवादित बात, सोशल मीडिया पर छिड़ी बहस

Kangana Ranaut : भारतीय जनता पार्टी (BJP) सांसद और अभिनेत्री कंगना रनौत

Main Wapas Aaunga की OTT रिलीज कन्फर्म, इस दिन नेटफ्लिक्स पर होगी स्ट्रीमिंग

Main Wapas Aaunga: सिनेमाघरों में शानदार प्रदर्शन करने के बाद दिलजीत दोसांझ

Karur भगदड़ केस में तमिलनाडु सरकार को झटका, हाई कोर्ट ने रद्द किया नौकरी वाला आदेश

Karur: तमिलनाडु सरकार को करूर भगदड़ मामले में बड़ा कानूनी झटका लगा

CJP आंदोलन से प्रभावित हुए अल्ताफ हुसैन? पाकिस्तान की Gen-Z को दिया बड़ा संदेश

CJP: पाकिस्तान की मौजूदा राजनीतिक परिस्थितियों के बीच मुत्तहिदा कौमी मूवमेंट (MQM)

Anti Paper Leak Bill पर खत्म हुआ सत्ता-विपक्ष का गतिरोध, आज लोकसभा में होगी अहम चर्चा

Anti Paper Leak Bill: देशभर में प्रतियोगी परीक्षाओं की पारदर्शिता और पेपर

Amarnath Yatra: गांदरबल में पलटी श्रद्धालुओं से भरी बस, 30 से ज्यादा घायल

Amarnath Yatra: अमरनाथ यात्रा से लौट रहे श्रद्धालुओं को लेकर जा रही

CG: Top 10

CG: जानें छत्तीसगढ़ की 10 बड़ी खबरें.. 1. कॉमनवेल्थ गेम्स में छत्तीसगढ़

MP: Top 10

MP: जानें प्रदेश की 10 बड़ी खबरें.. 1. एमपी के 8 जिलों

Horoscope: जानें आज का राशिफल

Horoscope: 28 जुलाई 2026, मंगलवार का दिन सभी 12 राशियों के लिए