सोनम वांगचुक सहित उनके 100 से अधिक साथियों को पुलिस ने हिरासत में लिया, सीएम आतिशी ने कहा- मैं आज…

- Advertisement -
Swadesh NewsAd image
Sonam Wangchuk

‘दिल्ली चलो अभियान’ के तहत हरियाणा बॉर्डर से दिल्ली में प्रवेश कर रहे सोनम वांगचुक और उनके समर्थकों को सिंघु बॉर्डर पर रोक दिया गया। सोनम वांगचुक के साथ लद्दाख के सांसद हाजी हनीफा जान के साथ सैकड़ों लोगों को भी पुलिस ने हिरासत में लिया है। दिल्ली की मुख्यमंत्री आतिशी उनसे मिलने जेल जाएंगी, साथ ही नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने सोनम वांगचुक समेत कई लोगों को हिरासत में लिए जाने पर हमला करते हुए कहा है कि, “यह चक्रव्यूह भी टूटेगा।”

राहुल गांधी ने कही ये बात

सोनम वांगचुक और उनके समर्थकों को सिंघु बॉर्डर से हिरासत में लिया गया और नरेला पुलिस स्टेशन ले जाया गया। सोनम वांगचुक की गिरफ्तारी पर राहुल गांधी ने एक्स पर पोस्ट किया कि, “पर्यावरण और संवैधानिक अधिकारों के लिए शांतिपूर्वक मार्च कर रहे सोनम वांगचुक जी और सैकड़ों लद्दाखियों को हिरासत में लेना अस्वीकार्य है। लद्दाख के भविष्य के लिए खड़े होने वाले बुजुर्गों को दिल्ली की सीमा पर क्यों हिरासत में लिया जा रहा है? मोदी जी, किसानों की तरह यह चक्रव्यूह भी टूटेगा और आपका अहंकार भी टूटेगा। आपको लद्दाख की आवाज सुननी होगी।”

सोनम वांगचुक से मिलने बवाना पुलिस स्टेशन जाएंगी आतिशी

दिल्ली की मुख्यमंत्री आतिशी ने ट्वीट किया, “मैं आज दोपहर 1 बजे सोनम वांगचुक से मिलने बवाना पुलिस स्टेशन जाऊंगी। सोनम वांगचुक और हमारे 150 लद्दाखी भाई-बहन शांतिपूर्वक दिल्ली आ रहे थे। पुलिस ने उन्हें रोक लिया है। कल रात से ही उन्हें बवाना पुलिस स्टेशन में कैद करके रखा गया है।”

शांतिपूर्ण मार्च पर थे सोनम वांगचुक

अपनी गिरफ्तारी की जानकारी देते हुए देर रात सोनम वांगचुक ने एक्स पर पोस्ट किया कि, “मुझे 150 पदयात्रियों के साथ दिल्ली बॉर्डर पर 100 से लेकर कुछ लोग 1000 तक के पुलिस बल द्वारा हिरासत में लिया जा रहा है। हमारा भाग्य अज्ञात है। हम बापू की समाधि की ओर एक बहुत ही शांतिपूर्ण मार्च पर थे… दुनिया के सबसे बड़े लोकतंत्र में, लोकतंत्र की जननी… जय राम!”

- Advertisement -
Ad imageAd image

नौतपा से पहले ही तपने लगा Madhya Pradesh, 42 जिलों में लू का अलर्ट; कई शहरों में पारा 46 डिग्री पार

Madhya Pradesh: मध्यप्रदेश में नौतपा शुरू होने से पहले ही भीषण गर्मी

भारत दौरे पर पहुंचे अमेरिकी विदेश मंत्री Marco Rubio, कोलकाता से शुरू हुई अहम यात्रा

Marco Rubio: अमेरिका के विदेश मंत्री मार्को रूबियो अपने पहले भारत दौरे

Sagar: दैनिक जीवन में छोटे बदलाव से बनेगा बड़ा जन आंदोलन: गोविंद सिंह राजपूत

Sagar: प्रदेश के खाद्य नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता संरक्षण मंत्री गोविंद सिंह

CG: Top 10

CG: जानें छत्तीसगढ़ की 10 बड़ी खबरें.. 1. सिंहदेव और बैज के

MP: Top 10

MP: जानें प्रदेश की 10 बड़ी खबरें.. 1. MP के 42 जिलों

Horoscope: जानें आज का राशिफल

Horoscope: 23 मई 2026, शनिवार का दिन ज्योतिषीय दृष्टि से कई राशियों

Encroachment Drive : अतिक्रमण कार्रवाई के बीच JCB लेकर नगर निगम पहुंचा युवक

Encroachment Drive : नगर निगम कार्यालय पहुंचकर युवक ने उठाए सवाल, कहा–

Summer Vacation : भीषण गर्मी और हीट वेव के चलते 25 मई से 30 जून तक बंद रहेंगे सभी स्कूल

Summer Vacation : बच्चों की सुरक्षा को प्राथमिकता, सरकार ने समय से

Roadways Protest : सातवें दिन भी जारी रहा कर्मचारियों का धरना

Roadways Protest : लंबित मांगों को लेकर कर्मचारियों में रोष REPORT :

Bypass Land Dispute : खैरागढ़ बायपास पर भू-माफियाओं की नजर? अधूरी सड़क पर अवैध कब्जे के आरोप

संवाददाता:- खिलेश वर्मा Bypass Land Dispute : वर्षों से अधूरी पड़ी बायपास

Deoria : हम समस्याएं नहीं, समाधान देते हैं, तभी जनता जनार्दन हमें चुनती है: सीएम योगी

Deoria  : उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शुक्रवार को देवरिया

Police Encounter : डेरा लूटकांड के दो शातिर बदमाश मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार

Police Encounter : पुलिस और बदमाशों के बीच हुई फायरिंग, दोनों आरोपियों