,

अंबिकापुर: मोबाइल खरीदने 500 रुपए न मिलने पर युवक ने खाया जहर

Ambikapur: A young man consumed poison after not getting Rs 500 to buy a mobile phone.

रिपोर्ट- दिनेश गुप्ता

इलाज के दौरान मौत

अंबिकापुर। बगीचा थाना क्षेत्र से एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है। ग्राम बैदबाद निवासी एक युवक ने महज 500 रुपए न मिलने पर जहरीला पदार्थ खा लिया। इलाज के दौरान युवक की मौत हो गई।

मोबाइल के लिए मांगे थे 500 रुपए

जानकारी के अनुसार युवक ने अपनी मां से मोबाइल फोन खरीदने के लिए 500 रुपए मांगे थे। मां के मना करने पर उसने आवेश में आकर जहर खा लिया।

अस्पताल में चली जिंदगी और मौत से जंग

परिजन तत्काल युवक को मेडिकल कॉलेज अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां डॉक्टरों ने इलाज शुरू किया। लेकिन गंभीर हालत के चलते युवक ने दम तोड़ दिया।

पुलिस जांच में जुटी

घटना की सूचना मिलते ही मेडिकल कॉलेज अस्पताल पुलिस सहायता केंद्र ने मर्ग कायम कर लिया है। बगीचा थाना पुलिस मामले की जांच कर रही है।