,

गिरिडीह में नाबालिग छात्रा से छेड़छाड़: शिक्षक तारिक कैसर गिरफ्तार

BY: Yoganand Shrivastva

गिरिडीह: जिले के पचम्बा थाना क्षेत्र के चैताडीह कमरशाली में स्थित एक निजी कोचिंग सेंटर में 14 वर्षीय छात्रा से छेड़छाड़ करने वाले शिक्षक और संचालक तारिक कैसर को पुलिस ने गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया है।

जानकारी के अनुसार, घटना शुक्रवार की शाम हुई, जब आरोपी शिक्षक अपने भंडारीडीह स्थित निवास से कोचिंग सेंटर में छात्रा के साथ आपत्तिजनक हरकत कर रहा था। घटना की जानकारी मिलने पर छात्रा ने तुरंत अपने परिवार को सूचित किया।

परिवार और आसपास की बड़ी संख्या में महिलाएं मौके पर पहुंचीं और आरोपी शिक्षक की धुनाई की। घटना की सूचना पाकर पचम्बा थाना प्रभारी राजीव कुमार पुलिस बल के साथ घटनास्थल पर पहुंचे। पुलिस ने कड़ी मशक्कत के बाद आरोपी को भीड़ से छुड़ाकर थाना लाया। पूछताछ और आवश्यक कार्रवाई के बाद आरोपी शिक्षक को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है।