,

मोहन सरकार का एक और बड़ा एलान, MP में विशेष पिछड़ी जनजातियों के लिए बनेगी बटालियन

- Advertisement -
Ad imageAd image
MP News

मध्यप्रदेश की मोहन सरकार समावेशी समग्र विकास की धारणा पर काम करते हुए समाज के हर वर्ग के उत्थान के लिये काम कर रही है। प्रदेश की अर्थव्यवस्था को सुदृढ़ बनाने, युवाओं को रोजगार देने, बालिकाओं को निःशुल्क उच्च शिक्षा प्रदान करने, महिलाओं को स्वावलम्बी बनाने के लिए लखपति दीदी योजना, लाड़ली बहना को प्रतिमाह आर्थिक सहायता,किसानों को समर्थन मूल्य की गारंटी,श्रमिकों के जीवन स्तर को सुधारने के बाद अब विशेष पिछड़ी जनजाति बैगा, भारिया और सहरिया के लिये प्रगति के दरवाजे खुलने जा रहे हैं।

विशेष जनजातियों के लिए अलग से बनेगा बटालियन
मध्यप्रदेश देश का ऐसा पहला राज्य और मोहन सरकार ऐसी पहली सरकार बनने जा रही है जो इन विशेष जनजातियों के लिए अलग से बटालियन बनाएगी जिसमे बैगा, भारिया और सहरिया के जनजातियों के युवाओं को पुलिस, सेना एवं होमगार्ड में भर्ती कराने के लिये आवश्यक प्रशिक्षण दिया जायेगा। दरअसल, मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने विशेष रूप से कमजोर जनजातीय समूह के युवाओं को रोजगार एवं सेवा से जोड़ने के लिये पीवीटीजी बटालियन बनाने के दिए निर्देश दिए हैं। प्रदेश में बैगा, भारिया एवं सहरिया जनजाति पीवीटीजी समूह में आती हैं।

कौन – कौन से क्षेत्र होंगे शामिल
शौर्य संकल्प योजना के तहत विशेष पिछड़ी जनजातीय समूह बैगा, भारिया और सहरिया के लिये अलग से बटालियन के निर्णय से न केवल इन जनजातियों के युवाओं के लिए रोजगार के नए अवसर सृजित होंगे।बल्कि वो देश और प्रदेश की सुरक्षा में अपना महत्वपूर्ण योगदान भी देंगे। विशेष पिछड़ी जनजातीय समूह (पीवीटीजी) की विकास योजनाओं में प्रदेश के 15 जिलों को शामिल किया गया है। इन विशेष पिछड़ी जनजातियों के विकास के लिये योजना बनाने एवं योजनाओं का क्रियान्वयन करने के लिये प्रदेश में 11 प्राधिकरण भी कार्यरत हैं। बैगा विकास प्राधिकरण के कार्यक्षेत्र में 6 जिले मण्डला, शहडोल, बालाघाट, उमरिया, डिण्डौरी एवं अनूपपुर भारिया विकास प्राधिकरण में पातालकोट के कार्यक्षेत्र में छिन्दवाड़ा जिले के तामिया विकासखण्ड के पातालकोट क्षेत्र के 12 गांव आते हैं। सहरिया विकास प्राधिकरण के कार्यक्षेत्र में 8 जिले श्योपुरकलां, मुरैना, भिण्ड, शिवपुरी, गुना, अशोकनगर, ग्वालियर एवं दतिया आते हैं।
राजनीतिक फायदा होने की संभावना
राजनीति के जानकार मानते हैं कि लोकसभा चुनाव हो या विधानसभा चुनाव पिछले दशकों से जनजातीय मतदाता कांग्रेस से छिटककर बीजेपी को समर्थन कर रहा है और बीजेपी की केंद्र की और राज्य सरकार इन जनजातियों को पर्याप्त राजनैतिक जिम्मेदारी भी दे रही हैं। राष्ट्रपति द्रोपदी मुर्मू से लेकर प्रदेश के राज्यपाल मंगू भाई भी जनजातीय समुदाय से ही हैं।जाहिर है जनजातियों के उत्थान को लेकर मोहन सरकार एक तीर से दो शिकार कर रही है। पहला तो विशेष योजनाओं के माध्यम से सरकारी नौकरी जनजातीय वर्ग को विशेष प्रतिनिधित्व देना और कभी कांग्रेस के कोर वोटर रहे आदिवासी समुदाय को न्याय का भरोसा दिलाना।

Gen Z to Great Generation: Gen Z को Great Generation बनाने के लिए नशामुक्त जीवन जरूरी : डॉ. ए.के. द्विवेदी

Gen Z to Great Generation इंदौर स्थित श्री आर.जी.पी. गुजराती प्रोफेशनल इंस्टीट्यूट

Lashkar Commander Statement: लश्कर कमांडर का दावा: 3-4 वर्षों में 30 से अधिक आतंकी बने अज्ञात हमलावरों का निशाना

Lashkar Commander Statement प्रतिबंधित आतंकी संगठन लश्कर-ए-तैयबा (LeT) के एक वरिष्ठ कमांडर

Madhupur News: स्वतंत्रता दिवस की तैयारियां तेज, मधुपुर एसडीओ ने शिक्षकों के साथ की समन्वय बैठक

रिपोर्ट: इम्तियाज अंसारी Madhupur News मधुपुर में आगामी स्वतंत्रता दिवस समारोह को

Khabar hatke: बर्फ के बीच बहते लाल झरने का सुलझा रहस्य, वैज्ञानिकों को किया हैरान

Khabar hatke: अंटार्कटिका की बर्फीली और बेहद ठंडी मैकमुर्डो ड्राई वैली (McMurdo

School Building: दो साल से अधूरा पड़ा स्कूल भवन, बरामदे और पेड़ के नीचे पढ़ने को मजबूर बच्चे

School Building: शिक्षा के क्षेत्र में सरकार करोड़ों रुपये खर्च करने का

Bhopal: उप मुख्यमंत्री शुक्ल की केंद्रीय मंत्री नायडू से मुलाकात, रीवा को मिली 2 नई विमान सेवाएं

Bhopal: उप मुख्यमंत्री राजेन्द्र शुक्ल ने नई दिल्ली प्रवास के दौरान केंद्रीय

Budni Police Action: बुदनी पुलिस की बड़ी कार्रवाई, पिकअप वाहन से 1187 लीटर अवैध शराब जब्त

रिपोर्टर: आशीष श्रीवास्तव Budni Police Action सीहोर जिले के बुदनी थाना पुलिस