,

महाकाल लोक के सामने रेस्टोरेंट संचालकों में भिड़ंत: ग्राहक खींचने को लेकर कहासुनी, हाथापाई का वीडियो वायरल

BY: Yoganand Shrivastva

उज्जैन, उज्जैन के महाकाल लोक के सामने दो रेस्टोरेंट संचालकों के बीच हुए विवाद का वीडियो अब सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है। यह झगड़ा ग्राहकों को रेस्टोरेंट में बुलाने को लेकर शुरू हुआ था, जो बाद में हाथापाई में बदल गया। यह घटना 2 जुलाई को हुई थी, लेकिन इसका वीडियो 8 जुलाई को सामने आया।

त्रिवेणी संग्रहालय के पास हुआ था विवाद

घटना महाकाल लोक के पास स्थित त्रिवेणी संग्रहालय के सामने की है, जहां आदिनाथ रेस्टोरेंट और अन्नपूर्णा रेस्टोरेंट आमने-सामने स्थित हैं। आदिनाथ रेस्टोरेंट के संचालक शुभम जैन ने बताया कि 2 जुलाई को जब वह अपनी पत्नी और पिता के साथ दुकान पर बैठे थे, तभी अन्नपूर्णा रेस्टोरेंट का संचालक छोटू वहां आया और ग्राहकों को अपनी ओर बुलाने का आरोप लगाते हुए बहस करने लगा।

कुर्सी से किया हमला, CCTV में कैद हुई घटना

शुभम के अनुसार, छोटू ने पहले गाली-गलौज की और फिर हमला कर दिया। इसी दौरान छोटू का भाई पलक और एक कर्मचारी नितिन भी वहां आ गए। पलक ने कथित रूप से शुभम पर कुर्सी से हमला किया, जिससे उनके चेहरे और हाथ पर चोट आई। घटनास्थल पर लोगों की भीड़ जमा हो गई। बाद में इस पूरे घटनाक्रम का CCTV फुटेज सामने आया जो अब वायरल हो रहा है।

पुलिस में दर्ज हुई एफआईआर

शुभम ने बताया कि मारपीट की शिकायत के बाद उन्होंने महाकाल थाना पहुंचकर तीनों आरोपियों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है और वायरल वीडियो को भी सबूत के तौर पर संज्ञान में लिया गया है।

स्थानीय व्यापारियों में रोष

घटना के बाद महाकाल लोक क्षेत्र के अन्य व्यापारियों में भी नाराजगी देखी गई है। व्यापारियों का कहना है कि पर्यटक क्षेत्र में इस तरह की घटनाएं उज्जैन की छवि को नुकसान पहुंचा सकती हैं। सभी ने प्रशासन से सख्त कार्रवाई की मांग की है ताकि भविष्य में इस तरह की घटनाएं न हों।

Chanakya Niti 13 October 2026: सफलता चाहिए तो आज ही अपनाएं चाणक्य की ये 5 नीतियां

Chanakya Niti 13 October 2026: आचार्य चाणक्य को प्राचीन भारत के प्रमुख…

Kota Dussehra Mela: 133वें राष्ट्रीय दशहरा मेले में राम-रस धारा और रामलीला का भव्य शुभारंभ

कोटा। Kota Dussehra Mela: राजस्थान के कोटा में 133वें राष्ट्रीय दशहरा मेले…

Panipat Robbery Case: 6 जिलों में वारदातों के आरोप, 16 FIR वाला हाकिम खान गिरफ्तार

पानीपत। Panipat Robbery Case: हरियाणा में लूटपाट और चोरी के कई मामलों…

Dhami Cabinet Meeting: धामी कैबिनेट के 13 प्रस्तावों पर मुहर, अग्निवीरों को भर्ती में मिलेगी अतिरिक्त छूट

हरिद्वार। Dhami Cabinet Meeting: उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की अध्यक्षता…

Ranji Trophy : सौराष्ट्र के लिए जडेजा ने ठोका शतक, 392 रन पर सिमटी टीम

Ranji Trophy : रणजी ट्रॉफी के नए मुकाबलों में भारतीय क्रिकेटरों का…

Morena Shepherd Murder: मुरैना में पुरानी रंजिश में चरवाहे की हत्या, 25 भैंस ले जाने का भी आरोप

संवाददाता- प्रताप सिंह बघेल Morena Shepherd Murder मुरैना जिले के सरायछोला थाना…