दिल्ली पुलिस की गाड़ी ने व्यक्ति को कुचला, मौके पर मौत

- Advertisement -
Swadesh NewsAd image

BY: Yoganand Shrivastava

नई दिल्ली: राजधानी दिल्ली में गुरुवार सुबह एक दिल दहला देने वाला हादसा हुआ। राम कृष्ण आश्रम मेट्रो स्टेशन के पास दिल्ली पुलिस की PCR वैन ने सड़क किनारे सो रहे व्यक्ति को कुचल दिया। इस हादसे में उसकी मौके पर ही मौत हो गई।

मृतक की पहचान

पुलिस की प्रारंभिक जांच में मृतक की पहचान गंगाराम के रूप में हुई है। गंगाराम पास ही चाय की दुकान चलाते थे और हादसे के वक्त वहीं सो रहे थे। अचानक पुलिस की PCR वैन अनियंत्रित होकर दुकान में जा घुसी और उन्हें रौंद दिया।

हादसे की वजह

अधिकारियों के अनुसार यह दुर्घटना थाना मंदिर मार्ग इलाके में हुई। PCR वैन के चालक ने गलती से एक्सीलेरेटर दबा दिया, जिससे वाहन रैंप पर चढ़कर सीधे गंगाराम से टकरा गया। हादसे के तुरंत बाद पुलिस और क्राइम टीम मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया।

पुलिस की कार्रवाई

  • इस घटना को लेकर FIR दर्ज कर ली गई है।
  • PCR वैन चलाने वाले कांस्टेबल खिमेश को गिरफ्तार किया गया है।
  • वाहन में मौजूद दोनों पुलिसकर्मियों को तुरंत निलंबित कर दिया गया है।

नई दिल्ली के अतिरिक्त पुलिस उपायुक्त हुकमा राम ने इस घटना को दुर्भाग्यपूर्ण बताया और कहा कि मामले की निष्पक्ष जांच होगी। साथ ही मृतक के परिवार को मुआवजा और हरसंभव सहायता देने का आश्वासन दिया गया है।

CCTV फुटेज खंगाले जा रहे

पुलिस अधिकारियों ने बताया कि हादसे के पूरे घटनाक्रम की जांच के लिए CCTV फुटेज खंगाले जा रहे हैं। रिपोर्ट आने के बाद जिम्मेदारी तय की जाएगी और आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

International Yoga Day 2026 : अंतरराष्ट्रीय योग दिवस, भारतीय ज्ञान परंपरा का वैश्विक आलोक

लेखक: गोविंद सिंह राजपूत, खाद्य, नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता संरक्षण मंत्री International

Haridwar Cleanliness Drive: सोमवती अमावस्या स्नान पर्व के बाद हरिद्वार में चला स्वच्छता महाअभियान

Haridwar Cleanliness Drive: सोमवती अमावस्या स्नान पर्व के समापन के बाद हरिद्वार