गोरखपुर-NEET छात्र हत्याकांड: आरोपी रहीम का हाफ एनकाउंटर, अखिलेश यादव ने योगी सरकार को घेरा

- Advertisement -
Swadesh NewsAd image

BY: Yoganand Shrivastva

गोरखपुर (यूपी): गोरखपुर में NEET की तैयारी कर रहे छात्र दीपक गुप्ता (19) की हत्या के मामले में पुलिस ने बड़ा कदम उठाया है। बुधवार को इस हत्याकांड से जुड़े आरोपी गौतस्कर रहीम को पुलिस मुठभेड़ में पैर में गोली लगने के बाद गिरफ्तार कर लिया गया।

पुलिस की कार्रवाई

गोरखपुर के SSP राज करण नायर ने जानकारी दी कि पिपराइच पुलिस और कुशीनगर पुलिस की संयुक्त टीम ने इस ऑपरेशन को अंजाम दिया।

  • एनकाउंटर में आरोपी रहीम घायल हुआ और गिरफ्तार कर लिया गया।
  • अब तक कुल चार आरोपियों को पकड़ा गया है।
  • आरोपी अजब हुसैन को ग्रामीणों ने पकड़कर घायल अवस्था में अस्पताल में भर्ती कराया।
  • दो अन्य आरोपी छोटू और राजू भी पुलिस की गिरफ्त में हैं।
  • घटना में शामिल दो और लोगों की तलाश जारी है।

अखिलेश यादव का योगी सरकार पर हमला

एनकाउंटर के बाद समाजवादी पार्टी अध्यक्ष और पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने सरकार को घेरते हुए कहा—

“जब एक अधिकारी लखनऊ से गोरखपुर भेजे गए थे, तभी एनकाउंटर तय था। एनकाउंटर से कानून-व्यवस्था सुधरने वाली नहीं है। अपनी नाकामी छिपाने के लिए सरकार ऐसे दिखावटी कदम उठाती है। अगर अपने स्वजातीय लोगों को थाने में जिम्मेदारी देंगे, तो लॉ एंड ऑर्डर बिगड़ना तय है।”

कैसे हुआ था हत्याकांड?

सोमवार रात करीब 12:30 बजे तीन गाड़ियों से पशु तस्कर एक गांव में मवेशी चोरी करने पहुंचे थे। इसी दौरान छात्र दीपक गुप्ता ने शोर मचाकर उन्हें रोकने की कोशिश की। तस्करों ने उसे जबरन डीसीएम में बैठा लिया और करीब एक घंटे बाद गाड़ी से धक्का दे दिया। गम्भीर चोटों के चलते दीपक की मौत हो गई। आरोपियों ने शव को घर से करीब 4 किलोमीटर दूर फेंक दिया था।

Panchayati Raj Diwas : लोकतंत्र की सशक्त धारा, पंचायती राज व्यवस्था

Panchayati Raj Diwas : भारत की प्राचीनतम लोकतांत्रिक परंपराओं में से एक

PoliceRaid : रायपुर में ऑनलाइन सट्टा ऐप ‘3 Stumps’ पर बड़ी कार्रवाई, मास्टरमाइंड बाबू खेमानी के घर रेड

रायपुर ब्यूरो PoliceRaid : रायपुर: छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में ऑनलाइन सट्टेबाजी

UP ATS Action: यूपी ATS की बड़ी कार्रवाई, ISI नेटवर्क से जुड़े 2 संदिग्ध गिरफ्तार

रिपोर्ट- राशिद UP ATS Action: नोएडा से दबोचे गए तुषार चौहान उर्फ

Roorkee: डीजे के शोर से भड़का विवाद, जमकर हुआ पथराव, कई घायल

Report by: Salman Malik Roorkee: उत्तराखंड के रुड़की से एक सनसनीखेज मामला

Ai Job Cuts : AI के बढ़ते प्रभाव से टेक सेक्टर में छंटनी तेज, हजारों नौकरियां खतरे में

Ai Job Cuts : टेक्नोलॉजी इंडस्ट्री में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) का असर

Chardham Yatra में गंगोत्री-यमुनोत्री में गंदगी पर सख्ती, 100 बोरे कपड़े हटाए गए, श्रद्धालुओं से स्वच्छता की अपील

रिपोर्टर: विनीत कंसवाल, उत्तरकाशी Chardham Yatra: उत्तराखंड में चारधाम यात्रा शुरू होते

CommodityNews : सोने-चांदी की कीमतों में नरमी, वैश्विक संकेतों से बाजार पर दबाव

मुंबई: घरेलू वायदा बाजार और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर शुक्रवार को सोना और

Kartik Aaryan की नई फिल्म ‘कैप्टन इंडिया’ 2027 में होगी रिलीज, पहला लुक आया सामने

Kartik Aaryan की नई फिल्म ‘कैप्टन इंडिया’ को लेकर बड़ा अपडेट सामने

Pawan Khera को बड़ा झटका, गुवाहाटी हाईकोर्ट ने अंतरिम जमानत याचिका की खारिज

Pawan Khera को गुवाहाटी हाईकोर्ट से बड़ा झटका लगा है। अदालत ने

Korea Forest Smuggling: कोरिया में अवैध साल लकड़ी तस्करी पर कार्रवाई, मारुति वैन से चिरान बरामद

Korea Forest Smuggling: कोरिया से रिपोर्टर चन्द्रकांत पारगीर के अनुसार, Korea Forest

CG: Top 10

CG: जानें प्रदेश की 10 बड़ी खबरें.. 1. SI पर रेप और

MP: Top 10

MP: जानें प्रदेश की 10 बड़ी खबरें.. 1. राजस्थान की गर्म हवाओं