धार्मिक नगरी मथुरा में 13 साल की मासूम के साथ कार में गैंगरेप, पॉक्सो एक्ट के तहत मामला दर्ज

- Advertisement -
Swadesh NewsAd image
Mathura Gang Rape

उत्तर प्रदेश के मथुरा में एक 13 साल की नाबालिग लड़की के साथ चलती कार में गैंगरेप की वारदात होने की सूचना मिली है। आरोपी कोई और नहीं पड़ोस में ही रहने वाले युवक ही थे। बताया जा रहा है कि पानी में नशीला पदार्थ मिलाकर नाबालिग से साथ गैंगरेप (Gangrape) किया गया। इसके बाद चलती कार में दुष्कर्म किया गया। इसके बाद फ्लाईओवर पर फेंक भाग निकले।

कार में गैंगरेप
डाइनामाइट न्यूज संवाददाता के मुताबिक मथुरा ग्रामीण एसपी त्रिगुण बिशेन (Trigun Bisen) ने बताया कि पीड़िता के पिता ने मामले की जानकारी दी उन्होंने बताया कि लड़की पड़ोस की दुकान पर कुछ सामान लेने गई थी। दुकान पर मौजूद युवकों ने पानी की बॉटल में उसे नशीला पदार्थ मिलाकर पिला दिया। फिर उसे अपने साथ कार में बैठाकर ले गए। कार में ही बेहोशी की हालत में आरोपियों ने लड़की के साथ गैंग रेप जैसी घिनौनी हरकत को अंजाम दिया।

पीड़िता के पेट में दर्द
बताया जा रहा है कि लड़की काफी देर बाद घर पहुंची और मामले की सारी जानकारी दी। पीड़िता ने मां-बाप से पेट में दर्द होने की बात भी कही। आनन-फानन में पीड़िता के परिजन उसे प्राइवेट अस्पताल (Private Hospital) लेकर गये। अस्पताल में डॉक्टरों ने लड़की के साथ रेप (Rape) किये जाने की पुष्टि की। फिर बाग में पीड़िता के पिता पुलिस थाने (Police Station) में शिकायत दर्ज कराने पहुंचे।

दो युवकों की हुई पहचान
पुलिस ने धारा 138, 376डी और पॉक्सो एक्ट (Pocso Act) के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया है। पुलिस इस घटना में शामिल आरोपियों की तलाश करने में जुट गई है। दो युवकों की पहचान पुलिस ने कर ली है। पुलिस ने सरकारी अस्पताल में रेप पीड़िता का मेडिकल कराया। फिर बाद में मजिस्ट्रेट (Magistrate) के सामने उसका बयान दर्ज कराया जाएगा।

SP ग्रामीण मथुरा त्रिगुण बिसेन ने कहा, “एक नाबालिग लड़की के साथ दुष्कर्म अभियोग पंजीकृत किया गया है। जो अभियुक्त हैं वह भी नाबालिग है और लड़की उसे पहले से जानती है। उसे हिरासत में लेकर आगे की कार्रवाई की जा रही है। साक्ष्य इकट्ठा किए जा रहे हैं।”

Kurukshetra में किसानों का 3 दिवसीय महापड़ाव, बिजली बिल माफी और मुआवजे की मांग, सीएम आवास घेराव का ऐलान

Kurukshetra: कुरुक्षेत्र के ताऊ देवीलाल पार्क में प्रदेशभर से आए हजारों किसान

Caste Certificate Controversy: प्रतापपुर विधायक शकुंतला पोर्ते के जाति प्रमाण पत्र पर विवाद

Caste Certificate Controversy: जिला स्तरीय सत्यापन समिति ने सुनवाई का अधिकार माना,

Gariaband Medicine Dump Case: गरियाबंद में सड़क किनारे मिला सरकारी दवाइयों का जखीरा

Gariaband Medicine Dump Case: मैनपुर क्षेत्र की आमानाला नदी के नीचे मिली

Ram Navami Festival Bhilai: भिलाई में 1100 से अधिक ध्वजवाहकों का सम्मान

Ram Navami Festival Bhilai: 41वें वर्ष में प्रवेश, श्रीराम चौक खुर्सीपार मैदान

Toxic: कन्नड़ सुपरस्टार यश की फिल्म ‘टॉक्सिक’ में संजीदा शेख की एंट्री, 19 मार्च को होगी रिलीज

Toxic: कन्नड़ स्टार यश की अपकमिंग फिल्म 'टॉक्सिक: ए फेयरीटेल फॉर ग्रोन-अप्स'