नेपाल: हिंसा के बाद लौट रही शांति, काठमांडू में सफाई अभियान शुरू

- Advertisement -
Swadesh NewsAd image
नेपाल: हिंसा के बाद लौट रही शांति, काठमांडू में सफाई अभियान शुरू

BY: MOHIT JAIN

नेपाल की राजधानी काठमांडू और आसपास के इलाकों में हाल ही में भड़की हिंसा अब थम चुकी है। एक हफ्ते तक चले इस उग्र आंदोलन ने न सिर्फ राजनीतिक समीकरण बदल दिए, बल्कि राजधानी की सुरक्षा व्यवस्था को भी गहरा झटका दिया। रिपोर्ट्स के मुताबिक, काठमांडू घाटी में 30 से ज्यादा पुलिस चौकियां और थाने पूरी तरह जलकर खाक हो गए हैं।


अंतरिम प्रधानमंत्री सुशीला कार्की के नेतृत्व में स्थिति नियंत्रण में

नेपाल की पूर्व मुख्य न्यायाधीश सुशीला कार्की को अंतरिम प्रधानमंत्री नियुक्त किए जाने के बाद हालात में सुधार देखने को मिल रहा है। राष्ट्रपति रामचंद्र पौडेल ने संसद को भंग कर अगले साल 5 मार्च 2026 को आम चुनाव कराने की घोषणा की है।
इस फैसले ने देश की राजनीति में नई हलचल पैदा कर दी है, जबकि सड़कों पर हिंसा का दौर थम गया है।

सफाई में जुटे स्वयंसेवक और स्थानीय युवा

काठमांडू घाटी में हुए तोड़फोड़ और आगजनी के बाद अब स्थानीय युवा और स्वयंसेवक सफाई अभियान में जुट गए हैं।

  • सड़कों से मलबा हटाया जा रहा है।
  • जले हुए पुलिस थानों के मलबे में अस्थायी कंट्रोल रूम बनाए गए हैं।
  • लोगों की मदद के लिए हेल्पलाइन नंबर पर लगातार कॉल्स आ रही हैं।

धार्मिक स्थलों पर भी रौनक लौटने लगी

नेपाल का प्रसिद्ध पशुपतिनाथ मंदिर आज से श्रद्धालुओं के लिए खोल दिया गया है। माना जा रहा है कि जल्द ही नई सरकार के मंत्रिमंडल का विस्तार भी हो सकता है। हालांकि संसद भंग करने के राष्ट्रपति के फैसले का नेपाली कांग्रेस, नेपाल कम्युनिस्ट पार्टी (यूएमएल) और माओवादी केंद्र समेत कई प्रमुख दलों ने विरोध किया है।

राजनीतिक अस्थिरता और हिंसा का असर

इस हिंसा में अब तक 50 से ज्यादा लोगों की मौत हो चुकी है। पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली को इस्तीफा देना पड़ा, जिसके बाद अंतरिम सरकार का गठन हुआ। राष्ट्रपति कार्यालय द्वारा जारी अधिसूचना के अनुसार, संसद को 12 सितंबर की रात 11 बजे से भंग कर दिया गया।

काठमांडू समेत नेपाल के अन्य शहरों में भी धीरे-धीरे हालात सामान्य हो रहे हैं। लोगों के बीच एक उम्मीद है कि आने वाले चुनाव से राजनीतिक अस्थिरता खत्म होगी और देश में स्थिरता आएगी।

- Advertisement -
Ad imageAd image

Agricultural innovation : किसान कंपनियों के माध्यम से जलवायु अनुकूल कृषि एवं आजीविका संवर्धन पर जोर

Agricultural innovation : आज आयोजित कार्यक्रम में विभिन्न विशेषज्ञों एवं संस्थाओं के

Gwalior News : वेडिंग डेकोरेशन को लेकर विवाद, 5 लाख लेने के बाद 8 लाख की मांग का आरोप

Gwalior News : ग्वालियर में वेडिंग डेकोरेशन के काम को लेकर धोखाधड़ी

Agricultural innovation : किसान कंपनियों के माध्यम से जलवायु अनुकूल कृषि एवं आजीविका संवर्धन पर जोर

Agricultural innovation : आज आयोजित कार्यक्रम में विभिन्न विशेषज्ञों एवं संस्थाओं के

MP NEWS : उप मुख्यमंत्री राजेन्द्र शुक्ल ने इंडियन हैबिटैट सेंटर का किया अवलोकन

MP NEWS : उप मुख्यमंत्री राजेन्द्र शुक्ल ने नई दिल्ली में इंडियन

RAIPUR NEWS : अभनपुर मॉब लिंचिंग मामले में हाईकोर्ट ने पुलिस से मांगा जवाब

RAIPUR NEWS : छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट ने अभनपुर इलाके में 13 मार्च 2025

UTTAR PRADESH : योगी सरकार 1,228 नवचयनित नर्सिंग अधिकारियों को 22 मार्च को सौंपेगी नियुक्ति पत्र

UTTAR PRADESH : मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ रविवार को लोकभवन में आयोजित नियुक्ति

Baha Festival : जामताड़ा में धूमधाम से मनाया गया बाहा पर्व, परंपरा और संस्कृति की दिखी झलक

Baha Festival : जाहेर थान में पूजा-अर्चना,पारंपरिक नृत्य और वाद्य यंत्रों की

guna hospital : जब मुर्दा पोस्टमॉर्टम टेबल से उठ भाग खड़ा हुआ….!

guna hospital : जिंदा युवक को पोस्टमॉर्टम को भेजने के विवाद को

Suspicious Death Case : खैरागढ़ में लापता युवक की संदिग्ध मौत, 24 घंटे में मिला शव

Suspicious Death Case : सर्च ऑपरेशन के दौरान सुनसान इलाके में मिला

Protest Against Minister: कांकेर में कांग्रेस का प्रदर्शन, महिला एवं बाल विकास मंत्री का पुतला दहन

Protest Against Minister: कांकेर में बीजापुर के आदिवासी छात्रावास में हाल ही

Karnataka: हिप्पोपोटामस के हमले में 27 वर्षीय महिला वेटरनरी ऑफिसर की मौत; तापमान जांचने के दौरान हुआ हादसा

Karnataka : कर्नाटक के शिवमोग्गा जिले स्थित त्यावारेकोप्पा लायन एंड टाइगर सफारी